accident

दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ते हुए 10-15 फीट नीचे गिरी, दो महिलाओं की मौत

हरियाणा जींद

जींद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जब एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर नेशनल हाईवे पर रेलिंग तोड़ते हुए 10 से 15 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान नोएडा निवासी सुप्रिया (35) और सुषमा (22) के रूप में हुई है। घायल अर्जुन (38) और सैफ (22) हैं, जिन्हें गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। यह सभी लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।

रात करीब 9 बजे, स्कॉर्पियो नेशनल हाईवे 152-डी पर बेकाबू हो गई और भिड़ते हुए हाईवे की रेलिंग तोड़कर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया, और घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

Whatsapp Channel Join

पुलिस मामले की जांच कर रही है, और लुदाना चौकी के जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि गाड़ी के पलटने के बाद चारों लोग उसमें बुरी तरह से फंसे हुए थे। उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।

अन्य खबरें