Alert

Weather alert: ‘ठंड अभी बाकी है…!’ हरियाणा में शीतलहर का असर, 29 जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार

हरियाणा

Haryana हरियाणा और NCR में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर और पाले की संभावना है। खासकर दक्षिणी और पश्चिमी जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 4 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालय की बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में चमकदार धूप के कारण थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन रात का तापमान लगातार गिर रहा है। हालाकि, मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन हल्की गति से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर बना रहेगा। सुबह और देर रात कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सफर करने वालों को सावधानी बरतनी होगी। 29 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।

किसानों के लिए चिंता का विषय
तेजी से बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल को इस समय ठंड और कोहरे की जरूरत होती है, लेकिन बढ़ता तापमान बालियों को जल्दी पकने पर मजबूर कर रहा है, जिससे दाना पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाता।

Whatsapp Channel Join

हल्की बारिश और कोहरे की संभावना
29 और 30 जनवरी को हरियाणा के कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। यमुनानगर और सोनीपत जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही सुबह और देर रात को हल्का कोहरा छाने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, झज्जर और मेवात में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कोहरे और शीतलहर का असर सबसे ज्यादा रहेगा। वहीं, 29 और 30 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, खासकर सोनीपत और यमुनानगर में।

बारिश के बाद की नमी
हाल ही में हुई हल्की बारिश से इलाके में नमी बढ़ी है। हालांकि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में अगर ठंड नहीं बढ़ी तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अन्य खबरें


Discover more from City Tehelka

Subscribe to get the latest posts sent to your email.