गर्मी इतनी पड़ रही है कि घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। लोग गर्मी के Reaction से बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में गर्मी में सबसे ज्यादा खाने पीने का ध्यान रखा जाता है। जान लें कि अगर इस मौसम में सही भोजन नहीं करेंगे तो ना सिर्फ आप पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान होंगे बल्कि आपको फूड प्वाइजनिंग जैसी कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती है।
तो आज हम आपको गर्मी के मौसम में ऐसी ही कुछ चीजों से परहेज करने के बारे में जानकारी देंगे। जो अगर आप पूरी गर्मी के मौसम में फॉलो कर लेंगे तो यकीनन खुद को बीमार होने से बचा लेंगे। तो आइए अब इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बासी खाना बन जाता है जहर
देखिए सबसे पहला है बासी खाना। इस मौसम में आपको भूल कर भी बासी खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि बचा हुआ खाना 40 डिग्री से ज्यादा तापमान में रहने की वजह से रिएक्शन करके जहरीला हो सकता है और साथ ही शरीर में Reaction भी कर सकता है। इसलिए हमेशा ताजा खाना ही खाएं।

ज्यादा अचार खाने से बचें
फिर बात आती है अचार की, तो कई लोगों को अचार खाना बहुत पसंद होता है और हो भी क्यों न क्योंकि जरा सा आचार मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं तो आपकी सेहत भी बिगड़ भी सकती है। क्योंकि तेल-मसालों से तैयार आचार फर्मेंटेड होता है। इसमें सोडियम की भी मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो वॉटर रिटेंशन, सूजन, अपच और ब्लोटिंग का कारण बन सकती है। इसलिए गर्मियों में अचार ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए।

नॉनवेज खाना गर्मी में करें बंद
दूसरा है नॉनवेज, जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन हैं उन्हें गर्मियों में इसे कम कर देना चाहिए या इसे पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। क्योंकि गर्मी में नॉनवेज के बहुत ज्यादा सेवन से पसीना ज्यादा बनता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। साथ ही आपको दस्त की समस्या भी शुरू हो सकती है। इसलिए गर्मियों में नॉनवेज खाने से परहेज करें।

तेल-मसालों वाले खाने से रहें दूर
साथ ही जान लें कि किसी भी प्रकार का तला भुना खाना या ज्यादा तेल मसाले वाले खाने से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ सकता है, और आप बीमार पड़ सकते हैं।

चाय और कॉफी पर लगाएं ब्रेक
अब देखिए हम इंडियंस को चाय और कॉफी पीनी पसंद होती है। कॉफी हो न हो चाय तो जरूर पसंद होती है और लोग गर्मी में भी चाय पीते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आपको गर्मी में चाय और कॉफी से दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि गर्मी के मौसम में कॉफी और चाय डिहाइड्रेशन बढ़ाने का काम करती है। तो ऐसे में चाय या कॉफी की जगह आप मौसमी फलों का जूस पी सकते हैं या ग्रीन-टी का भी सेवन कर सकते हैं। यग शरीर के लिए हेल्दी भी होगी और गर्मा से भी बचाएगी।
