kiwi benefits

Kiwi Benefits : कई बीमारियों को ठीक करता है ये हरा फल, पढ़िए

Health Ayurvedic Tips

Kiwi Benefits : स्वस्थ शरीर के लिए हमें कई तरह के पोषक तत्वों और Vitamins की जरूरत होती हैं। पोषक तत्वों और विटामिन्स को पूरा करने के लिए हम तरह-तरह के फलों और हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी हमें वे पोषक तत्व और विटामिन्स नहीं मिल पाते जिनकी हमें जरूरत होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताते हैं जिसमें कई सारे पोषक-तत्व और विटामिन्स मौजूद होते हैं।

कीवी एक ऐसा फल हैं जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं क्योंकि कीवी में पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और भी कई सारे पोषक-तत्व मौजूद होते हैं। कीवी में बहुत कम कैलोरी पाई जाती हैं इसलिए इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है जोकि स्वाद में खट्टा-मीठा होता हैं।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कीवी का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जोकि हमारे शरीर की इम्युनिटी पावर को मजबूत करता हैं। कीवी का सेवन करने से हमारे आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखो से जुड़ी कई प्रकार के समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं।

Whatsapp Channel Join

ब्लड प्रेशर को ठीक करने में सहायक

कीवी में विटामिन-सी, विटामिन-ई आदि कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारे बालों को झड़ने से रोकने में मदद करती है। कीवी दिल के मरीजों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। कीवी में मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है, जिसके जरिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम किया जा सकता है। डेंगू के मरीजोंं के लिए कीवी का सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता हैं हमेशा डॉक्टर के द्वारा भी डेंगू के मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे कीवी का सेवन करें।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं

कीवी के सेवन से पाचन सम्बंधित समस्याओं से भी राहत मिलती हैं। कीवी में फाइबर की काफी अधिक मात्रा पाई जाती हैं जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता हैं। ऐसे में आपको पाचन तंत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या ठीक करनी हो तो आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

कीवी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जोकि आपकी त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन काफी लाभदायक होता हैं। कीवी में मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं इसलिए डायबिटीज के मरीज डॉक्टर का परामर्श लेकर कीवी का सेवन कर सकते हैं।

अन्य खबरें