HMPV

HMPV का बढ़ता खौफ: चीन के बाद भारत में 13 केस, क्या कोरोना जैसा खतरा दोबारा मंडरा रहा है?

देश बड़ी ख़बर हरियाणा

भारत में कोरोना जैसे लक्षण दिखाने वाले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले तेजी से बढ़कर 13 तक पहुंच गए हैं। शुक्रवार को राजस्थान के बारां में 6 महीने की बच्ची संक्रमित मिली। इसके पहले गुरुवार को लखनऊ, अहमदाबाद और हिम्मतनगर में 3 नए केस सामने आए थे।

HMPV की दस्तक से राज्यों में सतर्कता
HMPV के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों ने एहतियात बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है, वहीं गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

केंद्र सरकार का बयान: हालात काबू में
HMPV के मामलों पर केंद्र ने 4 जनवरी को बैठक कर स्थिति स्पष्ट की। सरकार के मुताबिक, ICMR और IDSP के जरिए पहले से ही ‘इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस’ और ‘गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी’ की निगरानी की जा रही है। अभी तक इन मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं देखी गई है।

Whatsapp Channel Join

HMPV वायरस: जानिए कैसे फैलता है?
HMPV एक RNA वायरस है, जो खांसी, गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण पैदा करता है। यह खांसने-छींकने या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इसके लक्षण संक्रमित होने के 3-5 दिनों के भीतर दिखने लगते हैं। गंभीर मामलों में यह निमोनिया और ब्रोंकाइटिस का कारण बन सकता है।

HMPV का इतिहास 2001 में नीदरलैंड में पहली बार पता चला था। हालांकि वैज्ञानिक इसे 50 साल पुराना वायरस मानते हैं। अच्छी खबर यह है कि अब तक ऐसा कोई वैरिएंट सामने नहीं आया है, जो कोरोना की तरह तेजी से फैले।

संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी बरतें, घबराने की नहीं जरूरत
विशेषज्ञों ने कहा कि इस वायरस के संक्रमण से घबराने की बजाय मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़-भाड़ से बचने जैसी सावधानियों पर जोर देना चाहिए। HMPV फिलहाल गंभीर खतरे का संकेत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

अन्य खबरें