Ratneshwar temple submerged in Ganga

Varanasi में गंगा में डूबा रत्नेश्वर मंदिर, अस्सी घाट तक पहुंचा पानी, UP की नदियां उफान पर

देश धर्म

Varanasi : यूपी(UP) मानसून वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर(Ratneshwar temple) गंगा में डूबा(submerged in Ganga) गया है, पानी अस्सी घाट तक पहुंच(water reached Assi Ghat) चुका है। वही भारी बारिश के कारण गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिसके कारण गोरखपुर के 60 गांव डूब गए है। प्रदेश में 24 घंटे में पानी में डूबने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि पहाड़ों पर बारिश से पूर्वी यूपी की नदियां उफान पर हैं। जिसके कारण गोरखपुर, वाराणसी समेत 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात बताए जा रहे हैं। वही बाड़ के कारण 20 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए है जिस कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दे कि बाड़ के चलते वाराणसी का रत्नेश्र्वर महादेव मंदिर गंगा में डूब गया है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला झुका हुआ मंदिर है।

Ratneshwar temple submerged in Ganga - 2

गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। जिस कारण 60 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने बस्तियों में नाव लगवा दी है। शहरों में हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। लोगों के घरों में पानी भरचुका है जिस कारण लोगों को रातें अपनी छतों पर गुजारनी पड़ रही हैं। भारी वारिश के कारण कई गांवों में बाड़ जैसे हालात बने हुए है।

Whatsapp Channel Join

Ratneshwar temple submerged in Ganga - 3

अब तक 6 प्रतिशत अधिक बारिश

बारिश के कारण प्रतापगढ़ में अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 22 जिलों में बिजली चमकने की चेतावनी है। मैनपुरी में 16.5MM और झांसी में 10MM बरसात हुई। 1जून से अब तक नॉर्मल से 6% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 46 दिनों में 243MM बारिश हो चुकी है। जबकि औरस 229MM है। मंगलवार को आगरा यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद प्रयागराज का तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान झांसी में बताया गया।

Ratneshwar temple submerged in Ganga - 4

अन्य खबरें