Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 16 सितम्बर 2023🌷

🌹 दिन – शनिवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – श्रावण🌷

🌹 पक्ष – कृष्ण पक्ष🌷

🌹 तिथि – प्रतिपदा🌷 

🌹 नक्षत्र – उत्तर फाल्गुनी🌷

🌹 अमान्ता महीना – श्रावण🌷

🌹 पूर्णिमांत – भाद्रपद🌷

🌹 योग – शुक्ला🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:10 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:22 पर🌷

🌹 प्रथम करण – बावा🌷

🌹 द्वितीय करण – बालवा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – कन्या🌷

🌹 सूर्यराशि – सिंह🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

पंचांग क्या है

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 196

आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आज आप अपने बात करने के तरीकों के द्वारा लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने व्यवहार से ऐसे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोल सकते हैं। इस राशि के जो लोग टूर एण्ड ट्रैवेल का बिजनेस करते है उनका दिन आज समान्य बितेगा। आज आपको अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। व्यायाम आपको सकारात्मक बनाये रखने में आपकी मदद कर सकता है।

image 195

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 197

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

image 195

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 198

आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते है। जहां आपकी मुलाकात पुराने दोस्त से होगी। जिससे आपकी पुरानी यादे ताजा होंगी।

image 195

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 199

आज का दिन आपको अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है। आज कार्य की सफलता के लिए काम के तरीकों में बदलाव की जरुरत है।जिससे आपके काम जल्द होंगे और आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है आज किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही आज सामाजिक कार्यक्रमों पर जाकर पुराने मित्रों के साथ जुड़ना संभावित है।

image 195

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 200

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको ईनाम स्वरुप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाए। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के फैब्रीक्रैटर के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अच्छी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है।

image 195

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 201

आज आपके मन मे नए- नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके नए विचारों से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही आपकी सराहना करेंगे। यदि आप कुछ और नया करने के लिए सोच रहे हैं, तो नया कौशल और तकनीक सिखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट आज साथ में लंच कर सकते है। जिससे आपके रिश्तों में आ रही दूरियां नजदीकियों में बदल जाऐगी।

image 195

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 202

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। साथ ही अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें। इस राशि के जो लोग नौकरी करते है आज वो एक ऐसे काम की तरफ आकर्षित हो सकते है। जिसका फायदा आपको बाद में मिलेगा। साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें।

image 195

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 203

आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। इस राशि के स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रुकावटें आज दूर हो जाऐंगी। साथ ही पहले से बनायी हुई योजनायें आज पूरी हो जाऐंगी। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है। आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा।

image 195

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 204

आज आपको नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आप नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। साथ ही अवसरों का ध्यान रखे और उनको हाथ से जाने न दें। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जूड़े लोगो के लाईफ में आने वाली रुकावटें सहजता से हल होंगी। साथ ही आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है, जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।

image 195

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 205

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती हैं। आज आपके सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। लवमेट आज अपने पार्टनर को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते है, जिससे आपके साथी को खुशी मिलेगी।

image 195

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 206

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप जिन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास लंबे समय से कर रहे है, उन्हें आज पूरा कर पाएंगे। अगर आपका काम करने का तरीका सही है तो आपको अपनी कामयाबी हासिल करन से कोई नहीं रोक सकता है। इस राशि के जो लोग जौहरी का बिजनेस करते है आज इन्हे धनलाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। बच्चों का समय आज दादा के साथ बितेगा।

image 195

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 207

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आगे बढ़ने के लिए आपके पास बेहतर डिग्री और विकल्प उपलब्ध रहेंगे। आज रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग अविवाहित है उनके लिए आज शादी का एक बढ़िया ऑफर आ सकता है। साथ ही अपने परिवार और मित्रों से बहुत अच्छा तालमेल और भाईचारा रहेगा। उनके साथ कुछ मज़ाकिया और मजेदार पल बिताएंगे।

image 195

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏