Bajrang Punia

Bajrang Punia ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होंगे

राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर थीं। विनेश के बाद Bajrang Punia ने भी रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे भी ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर थे। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया दोनों ही अब आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। पहले चुनाव 1 और 4 अक्टूबर को निर्धारित थे, लेकिन अब तारीखों में बदलाव कर दिया गया है।

विनेश फोगाट विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जींद जिले की जुलाना सीट से विनेश की टिकट तय मानी जा रही है। हालांकि, यहां से विनेश की चचेरी बहन बबीता फोगाट को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। ऐसे में अब दादरी सीट का विकल्प भी विनेश के लिए खुला है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि विनेश 11 सितंबर को नामांकन करेंगी।

बजरंग पूनिया को स्टार प्रचारक का जिम्मा मिल सकता है। बजरंग झज्जर की बादली सीट मांग रहे थे। कांग्रेस ने यहां से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स का टिकट काटने से इनकार कर दिया। बजरंग को संगठन में भी पद दिया जा सकता है। वह पूरे हरियाणा में प्रचार करेंगे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें