Haryana के पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महीपाल ढांडा(Mahipal Dhanda) शनिवार को नूंह(Nuh) नई अनाज मंडी में पहुंचे। वहां कमल गोयल के निवास पर उनका स्वागत हुआ, जिन्होंने पूर्व नगर पार्षद के पद पर काम किया था। स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला के साथ स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि उनका आगमन मेवात के कई गांवों के सरपंचों के निमंत्रण पर हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार को नूंह की नई अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली होगी। इस रैली में गुरुग्राम लोकसभा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी(Modi) के इस तूफान के सामने सब के सब ध्वस्त(Destroyed) हो जाएंगे। किसी भी कांग्रेस नेता या अन्य दल के नेता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है या भारत को विकसित देश बनाना है।
पहली बार 140 करोड़ लोगों के आशीर्वाद से और देश लोगों के सुझाव लेने के बाद यह तय किया गया कि हम लोग भारत को विकसित भारत बनाएंगे उसके लिए लोगों से सुझाव लेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी एक सुझाव पेटी के साथ वाहन देश के हर गांव में गया है। लोगों ने उसमें अपने सुझाव दिए हैं। उन सुझावों के आधार पर एक पूरा रोड मैप तैयार किया गया है। इस रोड मैप के आधार भारत को विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश को लूटा है, अब जनता उंगली से कमल का बटन दबाकर ठीक करने वाली है।