Ranjit Chautala's allegation -3

कांग्रेस में शामिल होंगे रणजीत चौटाला? BJP ने टिकट देने से किया इनकार

राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

BJP ने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने से मना कर दिया है। इसके बाद रणजीत चौटाला ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है और यहां उनकी कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात की चर्चा हो रही है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रणजीत चौटाला कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

रणजीत चौटाला 2019 में निर्दलीय विधायक बने थे और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें हिसार से लोकसभा उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह कांग्रेस के जयप्रकाश से हार गए थे।

अब रणजीत चौटाला ने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उनकी पुरानी रानियां सीट पर हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के प्रमुख गोपाल कांडा ने अपने भतीजे धवल कांडा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी कहा है कि भाजपा हलोपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जिससे रणजीत चौटाला नाराज हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें