2 10

शिव-शनि मंदिर में मूर्ति स्थापना, शहर में भव्य कलश यात्रा और हवन कार्यक्रम का आयोजन

धर्म पानीपत हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) शहर में धार्मिक उल्लास के साथ भगवान शिवजी और भगवान शनि देव की मूर्तियों की स्थापना की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लेकर शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा के बाद मंदिर में हवन का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत शिवजी और शनि देव की प्रतिमाओं की स्थापना विधिपूर्वक संपन्न हुई।

4 4

शनि देव: न्याय के प्रतीक
मंदिर समिति के प्रधान सुलेख चंद ने इस अवसर पर कहा कि शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, वे व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। अच्छे कर्मों का उचित पुरस्कार देते हैं, जबकि बुरे कर्मों के लिए दंड भी निर्धारित करते हैं। यही कारण है कि लोग शनि देव से डरते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।

1 8

शिव: सत्य और मोक्ष के प्रतीक
कोषाध्यक्ष विनोद जांगड़ा ने कहा कि जहां सत्य है, वहीं शिव का वास है। शिवजी देवों के महादेव हैं, वे औघड़, आशुतोष, तपस्वी और ज्ञान के प्रतीक हैं। शिव की आराधना से मोक्ष प्राप्ति संभव होती है। वे संगीत, नृत्य और ध्यान के उद्गम हैं। शिवजी असुरों के सहायक, देवताओं के रक्षक और मानवों के आदर्श माने जाते हैं।

Whatsapp Channel Join

3 5

समिति के पदाधिकारियों का सहयोग
इस भव्य आयोजन में प्रधान सुलेख चंद, सचिव जोगेंद्र धीमान, उपाध्यक्ष विनोद जांगड़ा, नरेश जांगड़ा, प्रवीण पांचाल, देवेंद्र त्यागी, गढ़ी केसरी, हरिओम पांचाल, ईश्वर जांगड़ा, कर्मवीर पांचाल और हरनाम जांगड़ा ने विशेष सहयोग दिया। मूर्ति स्थापना के साथ ही मंदिर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिससे श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में डूब गए।

अन्य खबरें