PM Modi spoke to Neeraj Chopra

PM Modi ने Neeraj Chopra से की फोन पे बात, पदक जीतने पर दी बधाई, जानें क्या कहा?

खेल Athletics पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा हरियाणा की शान

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra पेरिस ओलंपिक्स 2024 में इतिहास नहीं रच पाए। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज अपने खिताब का बचाव करने में असफल रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि ओलंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। हालांकि, यह स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। नीरज और अरशद दोनों ने अपने पहले प्रयासों में फाउल किया था, लेकिन अरशद ने दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज को दी बधाई

Whatsapp Channel Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा से फोन पर बात कर पेरिस ओलंपिक्स 2024 में सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने नीरज के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है और उन्होंने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है।

अन्य खबरें