train accident

Train Accident : डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे नीचे, कई लोगों की मौत, बड़ी संख्या में यात्री घायल

उत्तर प्रदेश देश

Train Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए है। इस हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत हो गई वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे है। यह घटना गोंडा से 30 किलोमीटर की दूरी पर झिलाही रेलवे स्टेशन के पास हुई है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

ट्रेन की पटरी से डिब्बे नीचे उतरते ही यात्रियों में हडकंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुपते ही यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। स्वास्थय मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। रेलवे विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी गई है।

अन्य खबरें