Weather Update: हरियाणा , दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम ने करवट ली है। बीते दो दिनों से तेज हवाओं की वजह से लोगों को गुलाबी ठंडक का अहसास हो रहा था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इस दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तापमान करीब 5 डिग्री तक कम हुए। वहीं अब गुरुवार से एक बार फिर गर्मी का अहसास होने लगेगा। हवाओं की रफ्तार कम होगी और तापमान बढ़ेगा।
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो रहा है। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। हालांकि बुधवार को मौसम साफ रहा और धूप निकलने के बाद वीरवार को भी लोगों को राहत मिली। लेकिन, कुछ जिलों में घना कोहरा और शीतलहर चलने से ठंड रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को हरियाणा में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सिरसा में दर्ज हुआ। पिछले कल भी इससे सिरसा हरियाणा का सबसे ठंडा जिला रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवीलाल ने बताया कि मौसम फिलहाल फसलों के लिए लाभदायक बना हुआ है। उन्होंने कहा,“गेहूं की फसल के लिए ठंड जरूरी होती है, जबकि तापमान का बढ़ना नुकसानदेह हो सकता है। अभी दिन का तापमान लगभग 20°C के करीब है, जिससे फसल को फायदा मिलेगा।”
मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने भी पुष्टि की कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
हरियाणा में हवा की गुणवत्ता में सुधार
हरियाणा की आबोहवा में भी पहले से सुधार देखा गया है। हालांकि, कुछ शहरों में AQI 200 से अधिक बना हुआ है। बुधवार सुबह रिकॉर्ड किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अनुसार:
- चरखी दादरी – 200
- चंडीगढ़ – 208
- गुरुग्राम – 254
- फरीदाबाद – 173
स्वास्थ्य पर असर
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने लोगों को खासतौर पर सर्दी-जुकाम और वायरल से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।