Copy of लगडू गांव में सत्संग की आड़ में धर्मांतरण प्रदर्शन शुरू 8

अलकनंदा में समा गया टेंपो ट्रैवलर: केदारनाथ से लौट रही बस नदी में गिरी, 3 की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू जारी

हरियाणा की बड़ी खबर

केदारनाथ से लौटते वक्त रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा
अब तक 3 की मौत, 7 घायल और 10 लोग लापता
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सोनार डिवाइस से बस की तलाश


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को एक भीषण हादसा हुआ, जब केदारनाथ से बदरीनाथ जा रहा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। बस में कुल 20 लोग सवार थे। अब तक की जानकारी के अनुसार तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग घायल हैं और करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

घायलों में दो महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं, जिनका इलाज रुद्रप्रयाग के अस्पताल में जारी है। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि लापता यात्रियों की खोज के लिए एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल युद्धस्तर पर ऑपरेशन में लगे हुए हैं। मौके पर सोनार डिवाइस भेजी गई है, जिससे नदी में डूबी बस की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा रहा है

इस दुर्घटना में घायल यात्रियों की सूची इस प्रकार है:

  1. दीपिका सोनी (राजस्थान)
  2. हेमलता सोनी (राजस्थान)
  3. ईश्वर सोनी (गुजरात)
  4. अमिता सोनी (महाराष्ट्र)
  5. सोनी भावना ईश्वर (गुजरात)
  6. भव्य सोनी (गुजरात), उम्र 7 वर्ष
  7. पार्थ सोनी (मध्य प्रदेश), उम्र 10 वर्ष
  8. सुमित कुमार (ड्राइवर), हरिद्वार निवासी

बस में सवार लोग गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आए हुए श्रद्धालु थे। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर निकले थे और केदारनाथ से लौटने के बाद बदरीनाथ जा रहे थे। ड्राइवर हरिद्वार का निवासी बताया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

आपदा प्रबंधन सचिव स्वयं मौके की निगरानी कर रहे हैं, और राहत कार्यों की अद्यतन जानकारी ले रहे हैं। इस हृदयविदारक दुर्घटना ने एक बार फिर से उत्तराखंड की दुर्गम यात्राओं और पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।