Copy of Copy of गोपालपुर जू में जल्द गूंजेगी नई शेरनी की दहाड़5

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दी राहत: कंप ऑफ की सीमा तय, महिला कर्मचारियों को 25 आकस्मिक अवकाश; CET की तैयारियों को लेकर सीएम ने की समीक्षा

हरियाणा की बड़ी खबर

छुट्टी के दिन काम करने पर एक महीने में कभी भी ले सकेंगे कंप ऑफ, अधिकतम 16 दिन की सीमा तय
महिला कर्मचारियों को अब हर साल मिलेंगे 25 आकस्मिक अवकाश, पुरुषों को अधिकतम 10
CET 2025 को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डीसी के साथ की समीक्षा, पारदर्शी परीक्षा की तैयारी पर जोर

हरियाणा सरकार ने ग्रुप-C और ग्रुप-D के नियमित कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। नई अधिसूचना के मुताबिक, यदि कोई कर्मचारी रविवार या राष्ट्रीय अवकाश जैसे छुट्टी के दिन ड्यूटी करता है, तो वह एक महीने के भीतर कभी भी कंप ऑफ ले सकेगा। ये कंप ऑफ बाकी छुट्टियों और स्टेशन लीव के साथ भी लिया जा सकता है।

Whatsapp Channel Join

हालांकि यह सुविधा सीमित होगी। किसी कर्मचारी को एक वर्ष में कुल 16 दिन से अधिक कंप ऑफ नहीं दिए जाएंगे। यदि कोई कर्मचारी निर्धारित एक महीने के भीतर कंप ऑफ के लिए आवेदन करता है और उसका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो वह अगले 15 दिनों में छुट्टी लेना अनिवार्य होगा, वरना उसका कंप ऑफ का अधिकार खत्म माना जाएगा।

इसके साथ यदि उस दिन के बदले वित्तीय लाभ (पैसे) मिल चुके हैं या मिलने हैं, तो उस दिन का कंप ऑफ नहीं दिया जाएगा। सरकार का यह कदम कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक राहत देने वाला माना जा रहा है।

महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश नियमों में बदलाव

हरियाणा सरकार ने Haryana Civil Services (Leave) Rules, 2016 में संशोधन करते हुए सभी नियमित महिला कर्मचारियों को अब 25 आकस्मिक अवकाश (casual leave) देने की घोषणा की है।
अब तक महिलाओं को 20 और पुरुषों को 10 CL मिलते थे। नई व्यवस्था इस प्रकार होगी:

  • 30 जून तक नियुक्त महिला कर्मचारियों को: 25 CL और पुरुषों को 10 CL
  • 1 जुलाई से 30 सितंबर तक नियुक्त महिला कर्मचारियों को: 12 CL और पुरुषों को 5 CL
  • 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक नियुक्त महिला कर्मचारियों को: 6 CL और पुरुषों को 2 CL
  • 1 दिसंबर के बाद नियुक्त महिला कर्मचारियों को: 3 CL और पुरुषों को 1 CL

CET 2025: सीएम सैनी ने दिए सख्त निर्देश

उधर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन के लिए ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हो और सभी तकनीकी व लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। 13.5 लाख से अधिक युवाओं ने CET के लिए आवेदन किया है और परीक्षा जुलाई में ही प्रस्तावित है। इसकी तिथि की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने पिछले 11 वर्षों में पर्ची और खर्ची के बिना युवाओं को नौकरियां दी हैं। यही भरोसा CET में भी कायम रहेगा।”