➤ अंबाला, यमुनानगर और करनाल में आज तेज बारिश की चेतावनी
➤ 6 जुलाई तक बने रहेंगे मानसूनी हवाओं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बरसात के हालात
➤ 5 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश की प्रबल संभावना
Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार, 3 से 6 जुलाई तक राज्य का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और कई जिलों में अलग-अलग स्तर की बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से आ रही नमी भरी हवाओं के चलते राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव हरियाणा के मौसम को पूरी तरह से बदल रहा है।
आज यानी 3 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में तेज बारिश हो सकती है। पंचकूला और कुरुक्षेत्र में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश, जबकि कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। महेंद्रगढ़ में सुबह हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
हिसार स्थित चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण 5 जुलाई तक बारिश की अच्छी संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 85.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य 60.7 मिमी से कहीं ज्यादा है।
तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान औसतन 2.9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा, जिसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी अंबाला में 5.3 डिग्री की दर्ज की गई। अंबाला का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री पहुंच गया, जबकि सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना रहा।
4 जुलाई का पूर्वानुमान:
- 50-75% बारिश संभावित: यमुनानगर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी
- 25-50% बारिश संभावित: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी
- 25% तक बारिश संभावित: कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार
5 जुलाई का पूर्वानुमान:
- 75-100% बारिश संभावित: पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र
- 50-75% बारिश संभावित: कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद
- 25-50% बारिश संभावित: जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी
- 25% तक बारिश संभावित: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार
6 जुलाई का पूर्वानुमान:
- 75-100% बारिश संभावित: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल
- 50-75% बारिश संभावित: कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात
- 25-50% बारिश संभावित: हिसार, सिरसा, फतेहाबाद