Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 13 अक्तूबर 2023🌷

🌹 दिन – शुक्रवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – चतुर्दशी🌷 

🌹 नक्षत्र – उत्तर फाल्गुनी🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – ब्रह्मा🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:25 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:50 पर🌷

🌹 प्रथम करण – विष्टि🌷

🌹 द्वितीय करण – सकुना🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – कन्या🌷

🌹 सूर्यराशि – कन्या🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 146

मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी संयत रहें। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। सन्तान को कष्ट होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के अवसर मिलेंगे।

image 145

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 147

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

image 145

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 148

संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य मिलेगा।

image 145

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 149

मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। संयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

image 145

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 150

माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। पिता से धनलाभ होगा। पारिवारिक कारोबार में लाभ के अवसर मिलेगें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन शान्त रहेगा।

image 145

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 151

आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। तरक्की के योग बनेंगे।

image 145

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 152

संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में उतर-चढ़ाव के भाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। संचित धन में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

image 145

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 153

मन परेशान हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी।

image 145

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 154

आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

image 145

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 155

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन को शान्त रखें। मानसिक कठिनाइयां बनी रहेंगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

image 145

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 156

संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

image 145

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 157

व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

image 145

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏