Screenshot 531

कौन थे Sam Bahadur जिनका किरदार निभाने जा रहे हैं Vicky Kaushal, फिल्म में दिखेगा Actor का एकदम अलग Look

बड़ी ख़बर बॉलीवुड मनोरंजन

अभिनेता विकी कौशल ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर खुद को दर्शकों के बीच साबित किया है। अब वह फिल्म ‘सैम बहादुर’ में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते दिखेंगे। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की और सोशल मीडिया पर इसका हिस्सा बन खुशी जाहिर की।

फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। विकी इस लेक में काफी शानदार लग रहे हैं। जहां सैम के लुक में विकी की हर जगह तारीफ हो रही है। यह फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कौन थे सैम मानकेशॉ?

Whatsapp Channel Join

सैम मानेकशॉ का पूरा नाम था होरमुजजी फ्रामदी जमशेदजी मानेकशॉ। सैम का जन्म तीन अप्रैल 1914 को अमृतसर के पारसी परिवार में हुआ था। बचपन से ही वो काफी निडर और बहादुर थे। उनके दिलेरी की वजह से ही लोग उन्हें सैम बहादुर के नाम से बुलाया करते थे। सैम भारतीय सेना के पहले ऐसे जनरल बने जिनको प्रमोट कर फील्ड मार्शल की रैंक दे दी गई थी।

पिता ने किया था सेना में जाने का विरोध

3 अप्रैल, 1914 को अमृतसर में जन्मे सैम का पूरा नाम होरमुजजी फ्रामजी जमशेदजी मानेकशॉ था, लेकिन उनकी बहादुरी की वजह से उनके चाहनेवाले उन्हें सैम बहादुर बुलाते थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अमृतसर और शेरवुड कॉलेज, नैनीताल में हुई थी। सैम या तो सेना में जाना चाहते थे या लंदन जाकर अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता राजी नहीं हुए। इस बीच उनका सेना में चयन हो गया और उन्होंने इसी में अपना करियर बनाया।

मौत के मुंह से निकले बाहर 

सैम को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बर्मा मोर्चे पर जापानी सैनिकों के खिलाफ मशीनगन की 7 गोलियां लगी थीं, जो उनकी आंतों, दिल और गुर्दे पर लगी थीं। इसके बाद भी सैम को मौत छू नहीं सकी और उनकी हालत देखकर खुद डॉक्टर तक हैरान थे, जो उनके बचने की उम्मीद छोड़ चुके थे। उन्होंने सैम के शरीर से गोलियों को निकाला और उनकी आंत का एक क्षतिग्रस्त हिस्सा तक निकाल देना पड़ा था।

EyBOunnVgAIKDpu

प्रधानमंत्री को दिया था दो टूक जवाब 

सैम सेना के पहले ऐसे आर्मी चीफ थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री को दो टूक जवाब दिया था। अप्रैल 1971 में इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि क्या वह पाकिस्तान के साथ जंग के लिए तैयार हैं? उन्होंने इंदिरा गांधी को साफ-साफ कहा कि भारतीय सेना जंग के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। अगर अभी भारतीय सेना युद्ध के लिए जाती है तो फिर उसे हार से कोई नहीं बचा सकता। उनके इस जवाब पर प्रधानमंत्री काफी नाराज हो गई थीं।

इंदिरा गांधी को कहते थे स्वीटी

सैम मानेकशॉ की शख्सियत इतनी जोरदार थी कि किसी से भी आंखे मिलाकर उसके वजूद को झकझोड़ देता था। चेहरे पर रौबिले मूंछ और हाजिरजवाब मानेकशॉ के पास प्रधानमंत्री को स्वीटी कहने का हुनर था। जब 1971 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सैम मानेकशॉ से पूछा था कि क्या लड़ाई की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं? इस पर मानेकशॉ ने तपाक से कहा था ‘I am always ready Sweety’। उस दौर में जब इंदिरा गांधी से लोग खौफ खाते थे तब सैम इंदिरा को बड़ी बेबाकी से जवाब देते थे। वहीं जब लड़ाई के मैदान में सात गोलियां लगने के बाद जब जनरल मानेकशॉ मिलिट्री अस्पताल पहुंचाए गए, तब डॉक्टर ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है। मानेकशॉ का कहना था कि अरे कुछ नहीं, एक गधे ने लात मार दी।

2021 122021121717223244902 0 news large 19

1971 की जीत के हीरो

सैम ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि उन्हें कुछ महीने का समय दिया जाए और फिर दिसंबर, 1971 में भारत-पाक युद्ध शुरू हुआ था। युद्ध में जब भारत ने सैन्य ताकत के बल पर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था, तब सैम उस युद्ध के बड़े हीरो के तौर पर उभरे थे, जिन्होंने रणनीति रचने से लेकर सेना की अगुवाई की थी और केवल 14 दिनों में पाकिस्तान की हार तय कर दी थी।

फील्ड मार्शल के पद से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी

वह भारत के सबसे महान सैन्य कमांडरों में से एक थे। भारत में सेना के शीर्ष पदों पर काबिज सैन्य अधिकारियों में से एक सैम की बहादुरी और उपलब्धियों की आज भी मिसाल दी जाती है। सैम भारतीय सेना के पहले 5 स्टार जनरल और पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें भारत में फील्ड मार्शल के पद से सम्मानित किया गया। गोरखा रेजीमेंट से आने वाले सैम भारतीय सेना के 8वें चीफ थे।

27 जून, 2008 को सबको हमेशा के लिए अलविदा कह गए सैम

सैम ने 5 युद्ध लड़े थे। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध, भारत पाकिस्तान विभाजन, 1962 का भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध। उनकी वीरता और नेतृत्व के लिए उन्हें मिलिट्री क्रॉस, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 27 जून, 2008 को तमिलनाडु के वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। 27 अक्टूबर, 2009 को इन्फैंट्री दिवस पर पुणे छावनी के मुख्यालय के पास सैम की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया था।