सोनीपत जिले के गोहाना शहर के बरोदा हलके में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर रैली स्थल का जायजा लेने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा पहुंचे। इंदु राज भालू विधायक ने कहा 7 जनवरी को हल्का बरोदा में रिकॉर्ड तोड़ जन आक्रोश रैली होगी। इस रैली से हरियाणा की राजनीति में बदलाव को लेकर एक बड़ा संदेश जाएगा। कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा मौजूदा सरकार से प्रजातंत्र का विश्वास उठा हुआ है। प्रदेश के कई नेताओं के घर ईडी की छापेमारी पर अशोक छाबड़ा बोले और कहा चुनाव के समय इस प्रकार से ईडी की छापेमारी निश्चित तौर पर राजनीतिक तौर पर दबाने का प्रयास है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा मौजूदा समय में सरकार पूरी तरह से भी असफल रही है। बेरोजगारी और क्राइम बढ़ रहा है और रोजगार न मिलने के चलते युवा नशे की तरफ अग्रसर हो रहा है। भूपेंद्र हुड़्डा ने ऐलान किया गया था कि पूरे हरियाणा में आक्रोश रैली की जाएगी और उसी की तर्ज पर 7 तारीख को बरोदा में जन आक्रोश रैली हो रही है। उन्होंने कहा है कि लोग परिवर्तन का मन बना चुके हैं और आगामी समय में देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
एक नंवबर से अलग-अलग जिलों में होगी जन आक्रोश रैली
वहीं उन्होंने कहा है कि जिला अनुसार कार्यकर्ता सम्मेलन लगातार जारी है। एक नवंबर से अलग-अलग जिलों में जन आक्रोश रैली हो रही है। वहीं उन्होंने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोगों का सरकार से विश्वास उठ चुका है और यही एक वजह है कि मुख्यमंत्री को विधानसभा में गीता की सौगंध खानी पड़ती है। सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति अगर लोगों का विश्वास हो मुख्यमंत्री को सौगात खान की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि आज जनता के सामने विकल्प केवल कांग्रेस है।
कांग्रेस की रैली में लोग दिल से आते है – अशोक अरोड़ा
उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा है कि चुनाव और रैलियां के माध्यम से जनता अपना जन आक्रोश दिख रही है। आज जनता में जन आक्रोश इस प्रकार से है कि रेलिया में सत्ता पक्ष कि भीड़ नहीं है। सत्ता पक्ष भीड़ अफसर द्वारा ढोई हुई होती है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि विपक्ष की जो रैली होती है उसे कार्यकर्ता करते है। और कांग्रेस की रैली में लोग दिल से आते हैं। वे ढोए हुए नहीं होते हैं। कांग्रेस की रैलियों में भीड़ आ रही है और निश्चित तौर पर बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा है कि मौजूदा सरकार का प्रजातंत्र से विश्वास उठा हुआ है। मौजूदा सरकार प्रजातंत्र और देश के संविधान को कमजोर करने पर लगी हुई है। प्रजातंत्र में सभी को बोलने का अधिकार होता है लेकिन प्रजातंत्र में जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसपर ईडी का इस्तेमाल किया जाता है।
मौजूदा सरकार पर साधा निशाना
वहीं उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा है कि सरकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को नहीं स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा है कि इस विधान में नौकरियों में आरक्षण की सुविधा दी गई है। मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि 47% आरक्षण को खा रही है। वहीं उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए एक बार फिर कहा है कि ईडी का इस्तेमाल अपने विरोधियों के लिए सदा करते आए हैं। उन्होंने यमुनानगर के पूर्व विधायक के बारे में कहा कि वह एक बहुत बड़े कारोबारी है और वही चुनाव के समय इस प्रकार से ईडी की छापेमारी निश्चित तौर पर राजनीतिक तौर पर दबाने का प्रयास है।