Haryana की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया।
हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत अमित शाह ने बताया कि हरियाणा की स्थापना के बाद से अब तक कोई भी मुख्यमंत्री अपनी पार्टी को लगातार तीन बार विजयी बनाने में सफल नहीं हुआ था। भाजपा की यह तीसरी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर के 9.5 साल के कार्यकाल की सराहना की और बताया कि अब पार्टी ने नायब सैनी को नेतृत्व सौंपा है।
अमित शाह ने हरियाणा में भाजपा की सफलता के 3 कारण बताए:
- किसानों से अन्याय का भ्रम
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने यह गलतफहमी फैलाई कि भाजपा ने किसानों से अन्याय किया है। हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है जो 24 फसलों को MSP पर खरीदता है। मोदी सरकार ने किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए MSP पर सबसे अधिक फसलों की खरीद की है। - अग्निवीर योजना
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अग्निवीर योजना के बारे में गलत प्रचार किया। यह योजना सेना को युवा और मजबूत बनाने के लिए है, न कि अन्याय करने के लिए। भाजपा सरकार का वादा है कि अग्निवीर से लौटे जवानों को भारत सरकार या हरियाणा सरकार से पेंशन मिलेगी। - जाति आधारित राजनीति का अंत
भाजपा सरकार ने जाति आधारित विकास को समाप्त किया और हर वर्ग का ध्यान रखा। मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी की सरकार ने हरियाणा में 36 बिरादरी के विकास को प्राथमिकता दी। यही कारण है कि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई।