Panipat के गांव अदियाना में दो व्यक्तियों ने घर में अकेली महिलाओं को देखकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में एक बाप और बेटा शामिल थे। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मिली जानकारी के आधार पर 28 नवंबर 2024 को कोमल और उनकी सास सुलोचना देवी घर में अकेली थी। इसी दौरान 2 व्यक्ति घर में घुस गए। जिनका नाम सोनू और बलबीर बताया जा रहा है। घर में घुसकर दोनों व्यक्तियों ने महिलाओं से लड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान सोनू ने बर्फ तोड़ने के सुआ से कोमल के कंधे पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गई।
बीच-बचाव करने पर सास पर हमला
जब कोमल की सास सुलोचना देवी ने बीच-बचाव किया, तो बलबीर ने राड से हमला किया, जिससे सुलोचना देवी की बाजू में गंभीर चोट आई और उनकी बाजू टूट गई। हमलावरों ने दोनों महिलाओं को लात-घूसों से भी मारा और फिर वहां से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।