Haryana में BJP ने निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें बिजली, पानी, सड़क, सफाई और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े 19 अहम वादे किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री पियूष गोयल और मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने दावा किया कि निकाय चुनाव में जीत के साथ ही सभी वादों को पूरा किया जाएगा।
घोषणा पत्र की 19 बड़ी बातें
1️⃣ भूमि का मालिकाना हक: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 20 साल से रह रहे लोगों को भूमि और मकान का मालिकाना हक देकर उनकी रजिस्ट्रियां करवाई जाएंगी।
2️⃣ हाउस टैक्स में छूट: महिलाओं के नाम मकानों पर 25% हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी।
3️⃣ अवैध कॉलोनियों को वैध बनाया जाएगा: जो कॉलोनियां वैध घोषित हो चुकी हैं, उनके बीच बची अवैध जमीन को भी वैध किया जाएगा।
4️⃣ आदर्श पार्क और ओपन जिम: हर शहर में ऑक्सीजन पार्क, योग स्थल और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं वाले पार्क बनाए जाएंगे।

5️⃣ स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय सहायता: फेरी वालों और छोटे व्यवसायियों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
6️⃣ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट: औद्योगिक और रासायनिक कचरे के निपटान के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
7️⃣ जल निकासी समाधान: हर निकाय क्षेत्र में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था होगी।
8️⃣ मॉडर्न सभागार: हर बड़े शहर में आबादी के हिसाब से आधुनिक सभागार बनाए जाएंगे।
9️⃣ स्मार्ट लाइब्रेरी: टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।
🔟 सफाई व्यवस्था: अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
1️⃣1️⃣ पिंक टॉयलेट: महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
1️⃣2️⃣ फ्री सोलर पैनल: 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल दिए जाएंगे।
1️⃣3️⃣ इलेक्ट्रिक बसें: सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
1️⃣4️⃣ बैंक स्क्वायर: सभी स्थानीय निकायों में एक जगह पर बैंक स्क्वायर बनाया जाएगा।
1️⃣5️⃣ कचरा निपटान संयंत्र: गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग निपटारे के लिए नए प्लांट लगाए जाएंगे।
1️⃣6️⃣ फ्री सीवरेज और पानी का कनेक्शन: सभी निकाय क्षेत्रों में सीवरेज और जल कनेक्शन का शुल्क माफ किया जाएगा।

1️⃣7️⃣ सड़क निर्माण का रिकॉर्ड: हर सड़क निर्माण का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा ताकि गुणवत्ता बनी रहे।
1️⃣8️⃣ आवारा पशुओं की समस्या का हल: बंदरों के लिए बीहड़, आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर और पक्षियों के लिए बर्ड हाउस बनाए जाएंगे।
1️⃣9️⃣ ऑनलाइन सेवा केंद्र: हर बूथ पर ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए डिजिटल केंद्र खोले जाएंगे।