नदी में समाए वाहन 9 की मौत कई घायल1

देखें वीडियो गैलरी: 15 जिलों में बारिश से सड़कें बनी दरिया, चरखी दादरी में गिरी छत, सोनीपत में डूबा अंडरपास

Breaking News

➤ कैथल, पानीपत, रोहतक, भिवानी समेत 15 जिलों में दिनभर बारिश, कई जगह जलभराव से ट्रैफिक जाम
➤ चरखी दादरी में मकान की छत गिरी, सोनीपत में रेलवे अंडरपास में 8 फीट पानी भरा
➤ 32% ज्यादा हुई अब तक की मानसूनी बारिश, मौसम विभाग ने 19 जिलों में जारी किया अलर्ट


हरियाणा में मानसून परी तरह सक्रिय हो गया है। 9 जुलाई को 15 जिलों में जमकर बारिश हुई। सुबह सोनीपत और पंचकूला से शुरू हुआ सिलसिला दिनभर जारी रहा। दोपहर के बाद हिसार, पानीपत, भिवानी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अब तक 111.1 एमएम औसत बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्यतः 83.9 एमएम ही होनी थी — यानी 32% अधिक बारिश हो चुकी है।

Whatsapp Channel Join

nljb24 1752065876

पानीपत में एक घंटे की बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। कई सड़कों पर 1 फीट तक पानी भर गया। सोनीपत के शनि मंदिर अंडरपास में 8 फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

WhatsApp Image 2025 07 09 at 17.42.06

चरखी दादरी के खेड़ी सनवाल गांव में एक कच्चे मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि परिवार उस वक्त दूसरे कमरे में था।

comp 1 2025 07 09t173457244 1752062649

भिवानी में जलभराव में डूबी स्कूटी को स्टार्ट करने की कोशिश में आग लग गई, जिससे लगभग 15 हजार का नुकसान हुआ। वहीं फरीदाबाद में जल संकट को लेकर हंगामे के बाद निकाय मंत्री ने JE को सस्पेंड कर दिया।

h479ak 1752065895

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग ने सुबह 9:20 बजे कैथल, जींद, करनाल, अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, फतेहाबाद समेत 19 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने नागरिकों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

zlo5gf 1752065916

बारिश से जुड़ी चार अहम घटनाएं:

  • चरखी दादरी में छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा
  • सोनीपत में अंडरपास डूबा, 8 फीट तक पानी भरा
  • फरीदाबाद में JE सस्पेंड, जल संकट के चलते एक्शन
  • भिवानी में स्कूटी में आग, मैकेनिक की गलती से नुकसान