Global Market : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। ग्लोबल मार्केट से आ रहे चिंताजनक संकेतों से भारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 727 अंकों की गिरावट के साथ 73,531.14 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में बिकवाली हावी है। निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा टूटकर 22,315.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के बीच शेयर बाजार निवेशकों को 15 मिनट में ही 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
गौरतलब है कि शेयर बाजार में आज 15 अप्रैल को गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 73,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है। यह 22,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.98 लाख करोड़ रुपये तक घट गया है। सेंसेक्स में लिस्टेड 30 शेयरों में से दो ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं बाकी शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। आज बैंकिंग, मेटल और पावर शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

बाजार में गिरावट के 3 मुख्य कारण माने जा रहे हैं। इनमें इजराइल-हमास युद्ध के बाद अब ईरान और इजराइल में तनाव के कारण जियो टेंशन फिर बढ़ने लगी हैं। बाजारों में तेज रैली के बाद लोग कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप ओवरवैल्यूड हो गए हैं। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार को नीचे खींचा है। जापान के बाजार में भी आज करीब 1 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, पावरग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखी जा रही है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट रही थी। वहीं टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और नेस्ले के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। इससे पहले वीरवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर बाजार बंद रहे थे। वहीं बीते बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 354.45 अंक यानि 0.47 प्रतिशत चढ़कर 75,038.15 अंक के अब तक के उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं एशियाई बाजारों में भी चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। कोस्पी, हैंगसेंग, शंघाई कंपोजिट, निक्केई सभी में कमजोरी का लाल निशान हावी है। ईरान-इजरायल तनाव और क्रूड में तेजी का असर एशियाई बाजारों पर निगेटिव असर डाल रहा है। उधर वित्तीय संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने 18,000 करोड़ रुपए का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानि एफपीओ लाने का ऐलान कर दिया है। यह एफपीओ 18 से 22 अप्रैल तक ओपन रहेगा। इससे पहले शुक्रवार 12 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 793 अंक की गिरावट के साथ 74,244 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 234 अंक की गिरावट रही। यह 22,519 के स्तर पर बंद हुआ था।