हार्पर बाजार वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन मुंबई में शनिवार को किया गया, जिसमें 18 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन की खासियत यह रही कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता ने अगले विजेता को मंच पर सम्मानित किया गया। इस इवेंट में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कला, फैशन, साहित्य, फिल्म, खेल और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी को हार्पर बाजार वूमन ऑफ द ईयर 2024 में Icon of the Year का अवॉर्ड मिला है। जिसे उन्होंने अपनी बेटी आदिया और मां नीता अंबानी को समर्पित किया। उनको यह अवार्ड गौरी खान ने दिया। उन्होंने रिलायंस रिटेल के डिजिटल फुटप्रिंट का विस्तार किया है और एजीओ जैसे ई-कॉमर्स व्यवसाय और टीरा जैसे ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है।
गौरी खान
गौरी खान को Interior Designer of the Year का अवॉर्ड मिला है। गौरी खान एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर है। उन्होंने 2010 में अपनी कंपनी गौरी खान डिजाइनस के नाम से शुरू की थी। इसके बाद से उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल घर और कमर्शियल स्पेस डिजाइन किए हैं।
अनाइता श्रॉफ अदजानिया
अनाइता श्रॉफ अदजानिया को Fashion Style of the Year का अवार्ड मिला है। अनाइता बॉलीवुड की जानी मानी फैशन स्टाइलिस्ट है। न्होंने करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला जैसी मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड आइकन को स्टाइल किया है।
नताशा पूनेवाला
अपने ग्लोबल फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली नताशा पूनेवाला को Style Icon of the Year के खिलाब से नवाजा गया है। वह सीरम लाइफ साइंसेज यूके और विल्लू पूनावाला फाउंडेशन की अध्यक्ष है।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे को Spotlight Actor of the year अवॉर्ड से नवाजा गया। वह बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। उन्होंने बहुत सी फिल्में की है। ब्लैक गाउन में वह बेहद ही सुंदर लग रही थी। पांडे ने सो पॉजिटिव नामक एक पहल शुरू की है। जिसका उद्देश्य साइबर बदमाशी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, तथा डिजिटल प्लेटफार्मों पर उत्पीड़न का शिकार होने पर लोगों को क्या उपाय अपनाने चाहिए, इस बारे में बताना है।
अवनी राय
अवनि राय को फोटोग्राफी Photography of the Year के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवनि राय ने अपनी फोटोग्राफी और वृत्तचित्रों के जरिए महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाया है।
नम्रता सोनी
नम्रता सोनी को Make Up Aritist of the Year से सम्मानित किया गया। 2020 में सोनी ने सिंपली नाम लॉन्च किया, अपने ब्रांड सिंपली नाम के जरिए क्रूरता-मुक्त और शाकाहारी ब्यूटी उत्पादों का मार्ग प्रशस्त किया है।उनकी मेकअप और हेयर अकादमी ने कई कलाकारों को प्रशिक्षण दिया है।
मिताली सागर और सुम्मिया पाटनी
मिताली सागर और सुम्मिया पाटनी को luxury Content Creators के अवार्ड से नवाजा गया है। मिताली सागर और सुम्मिया पाटनी हाउस ऑफ मिसू के जरिए लक्जरी फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट को नए आयाम दिए हैं। वे पेरिस फैशन वीक में भाग लेने वाले पहले भारतीय प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उनके सहयोग डायर और लुई वुइटन जैसे ब्रांड्स के साथ हुए हैं।
जोनिता गांधी
जोनिता गांधी को Musician of the Year से नवाजा गया है। जोनिता गांधी ने बॉलीवुड के हिट गानों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोगों तक अपने गायन के लिए पहचान बनाई है। अनिरुद्ध रविचंदर के साथ उनके विश्व दौरे और दुआ लिपा के साथ आगामी प्रस्तुति से उनका करियर ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है।
पायल कपाड़िया
पायल कपाड़िया को Film Director of the Year का अवार्ड मिला है। साल 2024 में कान ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली भारत की पहली फिल्म बनाकर इतिहास रचने जा रही हैं। इससे पहले, उन्होंने 2021 में ए नाइट ऑफ नथिंग के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन आई अवार्ड भी जीता था।
कनिका गोयल
कनिका गोयल को spotlight fashion of the Year का अवार्ड मिला है। कनिका गोयल ने अपने बोल्ड स्ट्रीटवियर और अवांट-गार्डे डिजाइनों से फैशन की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। उनके डिजाइनों ने न्यूयॉर्क और लंदन फैशन वीक में भी धूम मचाई है।
अवनी लेखरा
अवनी लेखरा को Sportsperson of the Year अवार्ड से नवाजा गया है। अवनि लेखरा ने पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेल जगत में अपना नाम अमर कर लिया है। पैरा शूटिंग में भारत की पहली डबल गोल्ड मेडलिस्ट बनने के साथ-साथ, उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी छाप छोड़ी है। उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
शकुंतला कुलकर्षी
शकुंतला कुलकर्णी को multidisciplinary artist अवार्ड से नवाजा गया है। कलाकार शकुंतला कुलकर्णी ने पेरिस फैशन वीक 2024 में अपनी बेंत की मूर्तियों को प्रदर्शित कर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय परंपरा को एक नई पहचान दी है। उनका काम दुनिया भर की प्रमुख प्रदर्शनियों में देखा जा चुका है, जैसे वेनिस बिएनले और ढाका आर्ट समिट।
नीरजा बिड़ला
इस इवेंट में आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की फाउंडर और चेयरपर्सन नीरजा बिड़ला को ‘Philanthropist of the Year’ अवॉर्ड से नवाजा गया। नीरजा ने शिक्षा, मान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए हैं।
अवंती नागराथ
अवंती नागराथ को Supermodel of the Year का अवार्ड मिला है। अवंती नागराथ ने वर्साचे के लिए मिलान फैशन वीक में ओपनिंग कर भारतीय मॉडलिंग को एक नया मुकाम दिया है। वह चैनल, बरबेरी और डायर जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं।
कृति सेनन
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन अपने किरदार को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही है। वहीं उन्हें भी Actor of the Year का खिताब मिला है। साथ ही एक्ट्रेस की काम की तारीफ उनके प्रोडक्शन हाउस Blue Butterfly Films और उनकी स्किनकेयर ब्रांड Hyphen ने भी की।
गीतांजलि श्री
गीतांजलि श्री को Author of the Year का अवार्ड मिला है। गीतांजलि श्री ने अपने उपन्यास टॉम्ब ऑफ सैंड के लिए 2022 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतकर भारतीय साहित्य का गौरव बढ़ाया। वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय लेखिका हैं। उनकी प्रेरक रचनाएँ, जैसे रेत समाधि, हिंदी साहित्य की समृद्धि को दर्शाती हैं।