New Project 94

Rohtak में Arvind Sharma का Bhupendra Hooda पर निशाना, 10 साल में Father-Son कितनी बार आए Public के बीच

लोकसभा चुनाव रोहतक

Rohtak संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार अरविंद शर्मा(Arvind Sharma) ने रविवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupendra Hooda) और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा लोगों को गुमराह करते हैं कि वे सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखते।

अरविंद शर्मा ने बताया कि मैने पिछले 5 सालों में 1929 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है और लोगों(Public) से मिले। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच कई बार गए हैं। अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद शर्मा ने अपने 5 साल के कार्यक्रमों की लिस्ट भी जारी की। उन्होंने बताया कि 3 जून 2019 से 25 मार्च 2024 तक वे कुल 1929 कार्यक्रम कर चुके हैं। जिसमें 2019 में 439, 2020 में 225, 2021 में 248, 2022 में 312 और 2023 में 510 कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने से पहले 25 मार्च 2024 तक 195 कार्यक्रम किए गए हैं। अरविंद शर्मा ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा बाप-बेटा(Father-Son) और उसकी गुलाबी गैंग सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है कि डॉ. अरविंद शर्मा लोगों के बीच में नहीं आए।

Arvind Sharma's target on Bhupendra Hooda - 2

जबकि मैंने सार्वजनिक रूप से अपनी लिस्ट जारी की है कि मैंने 2004 से 2009 और 2009 से 2014, 2014 से 2019 तक कितने कार्यक्रम किए हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र में और 2020 से 2024 तक कितने कार्यक्रम किए हैं। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी निशाने पर लिया और कहा कि पूर्व सीएम भी बताएं कि उन्होंने अपने हल्के में कितने कार्यक्रम किए।

Whatsapp Channel Join

Arvind Sharma's target on Bhupendra Hooda -3

अन्य खबरें