Copy of city tehlka 16

हांसी में आम आदमी पार्टी का नया कार्यालय, सुशील गुप्ता ने साधा भाजपा पर निशाना

हरियाणा की बड़ी खबर

हांसी में आम आदमी पार्टी का नया कार्यालय उद्घाटन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
SYL जल विवाद और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल


हांसी में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपना नया कार्यालय खोला, जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रिबन काटकर किया। इस कदम को पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. छतरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी, हिसार प्रभारी अनिल रांगा, युवा अध्यक्ष विकास नेहरा, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, संगठन मंत्री संजय सतरौड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष दलवीर किरमारा, लोकसभा अध्यक्ष रामनाथ धुवड़िया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join

इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा को “अपराध का प्रदेश” बना दिया है, जिससे आम लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। रविवार शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने SYL (सतलुज-यमुना लिंक) जल विवाद को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। गुप्ता ने कहा कि सिंधु जल समझौता टूटने के बावजूद हरियाणा को आज तक पानी नहीं मिल रहा। ऐसे में भाजपा किस बात का दावा करती है कि वह प्रदेश को पानी दिला रही है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी बेहद कम समय में राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन गई है और आगामी चुनावों में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने से पहले वहां की पहचान ‘उड़ता पंजाब’ के नाम से होती थी, लेकिन अब हालात काबू में हैं। इसी तरह हरियाणा में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में सुधार कर जनता को राहत दी जाएगी।

गुप्ता के तेवर साफ थे कि पार्टी आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को कड़ी चुनौती देगी और जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से विधानसभा तक आवाज बुलंद करेगी।