➤ हरियाणा भाजपा ने 42 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की
➤ प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने आगामी चुनावों के लिए विधायकों को दी जिम्मेदारी
➤ संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने 29 जुलाई 2025 को एक बड़ी संगठनात्मक घोषणा करते हुए विधानसभा अनुसार विधायकों को ‘टीम हरियाणा’ के तहत प्रभारी नियुक्त किया है। यह कदम पार्टी के चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व सुनिश्चित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कुल 42 विधानसभा क्षेत्रों में जिन विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह इस प्रकार हैं:
पंचकूला से डबवाली तक की सूची इस प्रकार है
- पंचकूला: घनश्याम अरोड़ा
- नारायणगढ़: श्याम सिंह राणा
- अंबाला सिटी: योगिंदर राणा
- मुल्लाना (आरक्षित): राम कुमार कश्यप
- साधौरा (आरक्षित): शक्ति रानी शर्मा
- जगाधरी: जगमोहन आनंद
- शाहबाद (आरक्षित): परमोद विज
- थानेसर: भगवान दास कबीर्पंथी
- पिहोवा: कृष्ण मिड्ढा
- गुहला (आरक्षित): महिपाल ढांडा
- कलायत: देवेंद्र अत्री
- कैथल: घनश्याम सराफ
- गन्नौर: मुकेश शर्मा
- बरौदा: रणधीर पनिहार
- जुलाना: लक्ष्मण सिंह यादव
- टोहाना: रणबीर गंगवा
- फतेहाबाद: विनोद भायना
- रतिया (आरक्षित): निखिल मदान
- कालांवाली (आरक्षित): मूलचंद शर्मा
- डबवाली: गौरव गौतम

सिरसा से पृथला तक की सीटों पर नियुक्त प्रभारी विधायक हैं
- रानिया: कपूर सिंह बाल्मीकि
- सिरसा: कृष्ण कुमार बेदी
- ऐलनाबाद: श्रुति चौधरी
- आदमपुर: कृष्ण लाल पंवार
- उकलाना (आरक्षित): उमेद सिंह पातुवास
- नरवाना: कृष्ण कुमार
- हिसार: राजेश नगर
- लोहारू: कंवर सिंह यादव
- महम: सुनील सांगवान
- गढ़ी सांपला किलोई: अरविंद शर्मा
- रोहतक: विपुल गोयल
- कलानौर (आरक्षित): अनिल यादव दहिना
- बहादुरगढ़: पवन खरखोदा
- बादली: तेजपाल तंवर
- झज्जर (आरक्षित): आरती राव
- बेरी: हरिंदर सिंह रामरत्तन
- नांगल चौधरी: धनसेश अदलक्खा
- नूंह: सतीश कुमार फगना
- फिरोजपुर झिरका: ओम प्रकाश यादव
- पुन्हाना: मनमोहन भड़ाना
- हथीन: बिमला चौधरी
- पृथला: राव नरबीर सिंह
BJP के इस कदम को संगठनात्मक कसावट और बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के रूप में देखा जा रहा है। कई अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए नेतृत्व को भी जगह दी गई है। आरक्षित सीटों पर विशेष ध्यान देते हुए सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश भी साफ दिखती है।
