धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग हादसा गुजरात के पर्यटक की मौत पायलट घायल1

बारिश का कहर: कच्चे मकान की छत गिरने से दंपती दबी, 3000 एकड़ फसल डूबी, SDM कोर्ट में सांप, जानें मौसम का हाल

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ सिरसा में कच्चे मकान की छत गिरने से दंपती घायल
➤ महम और झज्जर में 3000 एकड़ फसल डूबी, SDM कोर्ट में सांप घुसा
➤ पिंजौर में मिला तेंदुए का शावक, वन विभाग ने रेस्क्यू किया
➤ HAU ने 8 जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट


**हरियाणा में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और प्रदेश के 10 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने जहां फसलें चौपट कर दीं, वहीं कई जगह हादसे भी सामने आए। भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर, नूंह, करनाल, झज्जर, जींद और पंचकूला जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

0payvz 1752666195

सिरसा में कच्चे मकान की छत गिरी, दंपती घायल

बारिश के दौरान सिरसा जिले के डबवाली के गांव पन्नीवाला मोरिका में एक कच्चे मकान की छत ढह गई। हादसे के वक्त मकान में एक दंपती चाय पी रहा था, जो मलबे के नीचे दब गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Whatsapp Channel Join

gifs22 1752650739

रोहतक और झज्जर में फसलें बर्बाद

रोहतक के महम क्षेत्र में 2500 एकड़ और झज्जर जिले में 500 एकड़ खेतों में बोई गई धान, बाजरा और कपास की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। किसानों को अब भारी नुकसान का अंदेशा है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए किसान सरकार से मुआवजा और सर्वे की मांग कर रहे हैं।

lqa3e6 1752666429

फतेहाबाद SDM कोर्ट में घुसा सांप

बारिश का असर फतेहाबाद के लघु सचिवालय में भी दिखा, जहां SDM कोर्ट रूम में एक विषहीन सांप (इंडियन रैट स्नेक/धामन) घुस आया। मौके पर पहुंचे पशु क्रूरता निवारण समिति के नवजोत ढिल्लों ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर बिलों से बाहर आकर सूखी जगह ढूंढते हैं। सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

पिंजौर में मिला तेंदुए का शावक

पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र के शिवलोक मंदिर के पास एक तेंदुए का शावक कुत्तों द्वारा नोचा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाया और वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को रेस्क्यू कर पिंजौर गार्डन शिफ्ट किया। विभाग के इंस्पेक्टर सुरजीत ने बताया कि शावक नदी किनारे पानी पीने आया होगा और मां से बिछड़ गया।

8 जिलों में अलर्ट, अगले 48 घंटे अहम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे फसलें और जनजीवन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।