3 lakh women of Haryana Lakhpati Didi

Haryana की 3 लाख महिलाओं को बनाएंगे Lakhpati Didi, 5 हजार बहनें बनेंगी Drone Pilots, CM Manohar बोलें 258 हजार परिवारों का हो चुका Survey

करनाल बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

करनाल में आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन नई अनाज मंडी में किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी भाग लिया। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से नारी शक्ति वंदन के तहत हजारों महिलाओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी योजना के बारे में बताया कि देश की गरीब महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए। हरियाणा में 132 स्थानों पर लखपति दीदी सम्मेलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को हरियाणा में जगह-जगह देखा जा रहा है। आज का दिन सौभाग्यशाली है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने अपने मन में एक योजना और कल्पना रखी कि देश की गरीब महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए।

3 lakh women of Haryana Lakhpati Didi -2

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में 6 लाख बहनें स्वयं सहायता समूह में काम कर रही हैं। जिनमें से 258 हजार परिवारों का सर्वे हो चुका है और एक लाख बहनें ऐसी हैं, जो पहले से 1 लाख से ज्यादा कमा रही हैं। इस वर्ष 1 लाख और बहनों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस योजना में महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब निर्माण, ड्रोन ऑपरेटिंग तथा उनकी मरम्मत जैसी ट्रेनिंग शामिल है, ताकि महिलाएं खुद के पैरों पर खड़ी हों।

Whatsapp Channel Join

3 lakh women of Haryana Lakhpati Didi -3

3 लाख महिलाओं को बनाया जाया लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि हरियाणा में 3 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए और उन्हें सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ा जाए। 500 सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें 10-10 बहनें ट्रेनिंग लेंगी। इसके अलावा 5000 बहनों को ड्रोन पायलट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 302 बहनों को अन्य विभागों में काम दिलवा दिया गया है, जिन्हें पहले चूल्हा जलाकर काम करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें वैज्ञानिक तौर पर काम देकर ड्रोन चलाने का काम दिया गया है।

3 lakh women of Haryana Lakhpati Didi -4

योजना से जुड़ने के लिए ये देने होंगे दस्तावेज

लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है। इसी के जरिए महिलाओं को लोन की सुविधा मिलेगी। अगर कोई महिला आवेदन करना चाहती है, तो उसे सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए यह प्लान व आवेदन सरकार को भेजा जाएगा। इस योजना के तहत महिला को अपना काम शुरू करने के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त लोन मिल जाएगा। जिसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, इन्कम सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर, बैंक, एड्रेस प्रूफ के साथ-साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होगा।

3 lakh women of Haryana Lakhpati Didi - 5