INLD state president Nafe Singh Rathi

INLD प्रदेशाध्यक्ष की हत्या से दहला Haryana : Abhay Chautala ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार, बोलें मांगने पर भी नहीं दी सिक्योरिटी, CBI से जांच करवाने की मांग

झज्जर बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की आज सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। नफे सिंह राठी की हत्या के बाद इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर कई संगीन आरोप लगाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदार राज्य सरकार है। साथ ही अभय चौटाला ने राठी की हत्या की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पहुंच गए हैं। इससे पहले अभय चौटाला को इनेलो के स्थानीय नेताओं के साथ पानीपत के रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि वह पानीपत किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही उन्हें नफे सिंह राठी की हत्या के बारे में सूचना मिली तो वह तुरंत पानीपत से बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुंचे और नफे सिंह राठी के परिजनों व घायलों से बातचीत की।

अभय चौटाला 0

अभय चौटाला ने कहा कि आज जो घटना हुई है, इसकी जिम्मेदार राज्य सरकार है। नफे सिंह राठी ने मुझे 6 महीने पहले बताया था कि पुलिस ने उन्हें सूचित किया था कि उनकी जान खतरे में है और उन पर कभी भी हमला हो सकता है। इस बारे में राठी ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी से मिलकर खुद पर हमला होने की आशंका जताई थी। साथ ही मामले की जांच करने और उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की थी। इस बारे में पूर्व विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी थी, लेकिन नफे सिंह राठी को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।

Whatsapp Channel Join

राठी 5

अभय चौटाला ने आरोप लगाया है कि जिन्हें सुरक्षा की जरूरत है, उन्हें वह नहीं मिल रही है, बल्कि जो कई मामलों में आरोपी हैं, उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। चौटाला ने कहा कि वह इस घटना के लिए स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोई लिखकर दे रहा है कि उसकी जान को खतरा है तो मुख्यमंत्री को जांच करानी चाहिए थी और उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जानी चाहिए थी।