CM

CM Nayab Saini का Kejriwal पर बड़ा बयान, “केजरीवाल ने यमुना को गंदा किया, अब माफी मांगें

हरियाणा दिल्ली देश बड़ी ख़बर राजनीति

हरियाणा के CM Nayab Saini ने दिल्ली में यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। सैनी ने वजीराबाद के यमुना घाट पर पहुंचकर यमुना के पानी का सैंपल लिया और आरोप लगाया कि केजरीवाल ने यमुना में दूषित पानी छोड़ा है।

सैनी ने कहा, “हम हरियाणा से दिल्ली को स्वच्छ पानी देते हैं, लेकिन केजरीवाल ने 10 साल में यमुना को साफ नहीं किया। उन्होंने घटिया राजनीति की है और यमुना को गंदा किया है।”

सैनी ने दिल्ली में यमुना के पानी की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, “केजरीवाल को हरियाणा और दिल्ली से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने यमुना में दूषित पानी छोड़ा है।” मुख्यमंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “केजरीवाल अब दिल्ली में चोपड़ा साफ करेंगे, क्योंकि उनका असली चेहरा सामने आ चुका है।”

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें