Kurukshetra जिले की चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग का कार्य जारी है। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। लाडवा से कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी (भाजपा), थानेसर सीट से भाजपा के सुभाष सुधा और कांग्रेस के अशोक अरोड़ा और पिहोवा में कांग्रेस के मनदीप सिंह चट्ठा चुनावी मैदान में है।
लाडवा सीट पर तीसरे राउंड में नायब सैनी 3,000 वोटों से आगे हैं, जबकि कांग्रेस के मेवा सिंह पीछे चल रहे हैं। शाहबाद सीट पर चौथे राउंड में कांग्रेस के रामकरण काला 4,517 वोटों से आगे हैं, भाजपा के सुभाष कलसाना पीछे हैं। पिहोवा में छठे राउंड में कांग्रेस के मनदीप सिंह चट्ठा 5,379 वोटों से आगे चल रहे हैं, भाजपा के जयभगवान शर्मा पीछे हैं। कुरूक्षेत्र में पिहोवा सीट पर पांचवें राउंड में कांग्रेस के मनदीप सिंह 4,236 वोटों से आगे हैं। थानेसर सीट पर चौथे राउंड में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा 1,606 वोटों से आगे हैं, भाजपा के सुभाष सुधा पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कृष्ण बजाज इस सीट पर तीसरे नंबर पर हैं।