nainital news 600x400 1

Hisar के लिए दुखद खबर, Nainital से लौटते हुए खाई में गिरी School Bus, 7 की मौत, 26 घायल, देखे मृतकों व घायलों की सूची

बड़ी ख़बर हरियाणा हिसार

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार रात स्कूल बस 200 मीटर गहरी खाई में एक स्कूली बस गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटना में करीब 12 वर्ष के एक किशोर की मौत की पुष्टि हुई है। अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है।

पुलिस के अनुसार बताया कि हादसा कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास रात करीब 8 बजे हुआ। हरियाणा के हिसार के शाहपुर गांव स्थित न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल के 34 लोग शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे, जो रविवार को घर लौट रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से घायल यात्रियों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Screenshot 796

बस में कुल 33 यात्री थे सवार

Whatsapp Channel Join

यात्रियों के अनुसार बस में 33 लोग सवार थे। जिसमें से 25 लोगों को निकाल कर उपचार को अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा समेत पूरी टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। सात वर्षीय मनमीत पुत्र रमन नयन, संगीता, पुष्पा, ज्योति के रूप में तीन शवों की पहचान हुई है। बाकी के शवों ही पहचान के प्रयास किया जा रहे है।

200 फीट गहरी खाई में गिरी बस
न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ग्राम पातन हिसार हरियाणा की बस बच्चों व स्कूल के स्टाफ को लेकर शनिवार को नैनीताल घूमने आई थी। रविवार रात पर्यटक वापस लौट रहे थे। कालाढूंगी रोड पर उनकी बस नलिनी के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बीच बस सवार कई यात्री छटक कर बाहर भी जा गिरे।

मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ की टीम
राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मंगोली चौकी पुलिस समेत एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान में जुट गई है। रेस्क्यू में 25 यात्रियों को निकाल अस्पताल भिजवा दिया गया है।डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में अधिकतर घायल पहुंच गए हैं। फिलहाल टीम खाई में सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

Screenshot 795

खाई में रेस्क्यू अभियान जारी
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि घायल यात्रियों से पूछताछ में बस में यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। खाई में घायलों को तलाशने के साथ ही रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। अभी तक नैनीताल पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा 20 लोगों को दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भेजा गया है।

इन 20 को भिजवाया जा चुका अस्पताल

सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष, पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26, मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष, मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष, कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष, इशिता उम्र 5 वर्ष विनीता उम्र 28 वर्ष, सोनिया उम्र 26 वर्ष अमरजीत उम्र 31 वर्ष, रोमिला उम्र 59 वर्ष, गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष, प्रियंका उम्र 32 वर्ष, सुनीता उम्र 34 वर्ष, अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष, शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष, कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष, अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष, उर्मिला उम्र 35 वर्ष, रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष, करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष है।
बस में सवार कुल 33 लोगों की सूची

– सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा।
– पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम।
– मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार।
– मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा।
– कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार।
– इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा।
– विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा।
– सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार।
– अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा।
– रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा।
– रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष।
– प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा।
– सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा।
– अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।
– शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा।
– कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा।

– अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर।
– उर्मिला 35 वर्ष हिसार।
– करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार।
– सुमन उम्र 42 वर्ष निवासी हिसार।
– अंजली उम्र- 41 वर्ष।
– भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष।
– बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35।
– अभिषेक पुत्र सतवीर उम्र 27 वर्ष हिसार।
– पंकज 25 वर्ष।
– साधू उम्र 27 वर्ष हिसार।

बस में सवार 7 मृतकों की सूची
5 महिलाएं
– पुष्पा
– संगीता
– ज्योति
– पूनम
– रविन्द्र
– मनमीत (बच्चा)
1 पुरुष
– रामेश्वर पुत्र दलवीर उम्र- 50 वर्ष (चालक)