first meeting of newly appointed office bearers was held in BJP's Panipat office

BJP के पानीपत कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की हुई पहली बैठक, District President Dushyant Bhatt ने किया Organization Minister का स्वागत

पानीपत बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी पानीपत के जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने की। जिसमें जिला
प्रभारी उमेश शर्मा ने भी नवनियुक्त कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया।

सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि संगठन सदैव सहयोग और समर्पण से चलता है, इसलिए सभी पदाधिकारी समर्पण और सहयोग के साथ पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी प्रतिभा और निष्ठा का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि आगामी 7 फरवरी को जिले के सभी मंडलों में गांव चलो अभियान का शुभारंभ हों रहा है और सभी पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करें और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिल रहा है।

b26bd7d2 d1b6 4288 bb1d 6f33320b1c3a

सभी पदाधिकारी समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे : जिलाध्यक्ष

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि तीन बिंदुओं पर विषय ध्यान देना है। प्रथम योजना बनाना कार्य प्रदर्शन और किए गए कार्य की समीक्षा करना उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को शिक्षित भारत विकसित भारत सुरक्षित भारत और स्वाभिमानी भारत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने संगठन मंत्री को आश्वासन दिया कि पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी पदाधिकारी समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे।

ef0e0098 f069 4f68 8e0b ea21079e1d92

ये रहे मौजूद

इस मौके पर उपाध्यक्ष प्राण रतनागर, राजेंद्र हाल्दाना, डॉ. हेमा रमन, अनिल मदान, सुनील परढाना, महामंत्री कृष्ण छौक्कर, रोशन लाल माल्हा, सचिव अनिल पवार, सुनील कंसल, कमल सैनी, अमिता शर्मा, सुभाष कुहाड़, ज्योति, कोषाध्यक्ष राधे श्याम जिंदल, ओमदत्त शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, रविंद्र रावल और प्रमोद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।