Mohan Lal Baroli took oath

Haryana भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष Mohan Lal Baroli ने ली शपथ, CM Saini मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

बड़ी ख़बर हरियाणा

Haryana भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली(Mohan Lal Baroli) का शपथ ग्रहण समारोह(Oath taking ceremony) रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय(BJP state office) में आयोजित किया जा रहा है, जो कि सीएम सैनी(CM Saini) की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। मोहन लाल बड़ौली पहली बार इस पद पर शपथ ले रहे हैं। इससे पहले सभी प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी के पुराने कार्यालय में कार्यभार संभाला था। उनका यह समारोह रोहतक के सनसिटी सेक्टर 36ए में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा।

बता दें कि 14 जुलाई को बड़ौली औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा भाजपा के विधायक, सांसद, मंत्री और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। रोहतक को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है, और भाजपा इस मौके पर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश करेगी। मोहन लाल बड़ौली को इस लोकसभा चुनाव में सिटिंग सांसद रमेश चंद्र कौशिक का टिकट काटकर सोनीपत से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया। यह निर्णय तब लिया गया जब कौशिक का एक विवादास्पद वीडियो वायरल हुआ।

Mohan Lal Baroli took oath - 2

बड़ौली पहले से हरियाणा विधानसभा के सदस्य हैं और उन्होंने 22 अक्टूबर 2019 को विधायक पद ग्रहण किया था। मोहन लाल बड़ौली का जन्म 1963 में सोनीपत जिले के बड़ौली गांव में हुआ। उनके पिता कली राम कौशिक एक प्रतिष्ठित कवि थे। मोहन लाल ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई जीएसएसएस, खेवड़ा, सोनीपत से की और बाद में कपड़ा मार्केट में दुकान खोली।

1989 में ज्वाइन की थी आरएसएस

उन्होंने 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) में शामिल होने के बाद भाजपा में कदम रखा। INLD शासन के दौरान वह मुरथल से जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले पहले भाजपा उम्मीदवार बने। 2019 में बड़ौली को सोनीपत के राई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया, जहाँ उन्होंने जीत हासिल की। यह सीट कांग्रेस के लिए एक मजबूत क्षेत्र मानी जाती थी।

Mohan Lal Baroli took oath - 3

2020 में बने सोनीपत जिला अध्यक्ष

2020 में उन्हें भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया और 2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद पर भी नियुक्त किया गया, जिससे वह हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल हुए। मोहन लाल बड़ौली का यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, और इस कार्यक्रम में उनकी भूमिका और भविष्य की योजनाएं देखने लायक होंगी।

अन्य खबरें