हरियाणा सरकार ने साल 2025 के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें कुल 159 दिन की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इसमें 52 रविवार और 52 शनिवार भी शामिल हैं, और इस फैसले ने कर्मचारियों के लिए खुशियां और भी बढ़ा दी हैं।
सरकारी मुख्य सचिव विवेक जोशी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकारी दफ्तरों में अब 365 दिनों में से सिर्फ 206 दिन ही कामकाज होगा। कैलेंडर में कुल 125 गजटेड हॉलिडेज तय किए गए हैं, जिनमें शनिवार और रविवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 14 रिस्ट्रिक्टेड और 20 स्पेशल हॉलिडेज भी घोषित की गई हैं।
हालांकि, खास बात यह है कि 9 छुट्टियां शनिवार और रविवार के दिनों में पड़ रही हैं, जिनका अलग से फायदा कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संबद्ध संस्थानों को इस कैलेंडर का पालन करना होगा।
छुट्टियों की लिस्ट
- गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
- स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
- महात्मा गांधी का जन्मदिन – 2 अक्टूबर
- बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई
- क्रिसमस दिवस – 25 दिसंबर
- दशहरा (विजय दशमी) – 2 अक्टूबर
- दिवाली (दीपावली) – 20 अक्टूबर
- गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल
- गुरु नानक का जन्मदिन – 5 नवम्बर
- ईद उल फितर – 31 मार्च
- ईद उल जुहा – 7 जून
- महावीर जयंती – 10 अप्रैल
- मुहर्रम – 6 जुलाई
- पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद) – 5 सितंबर
वैकल्पिक छुट्टियां
- दशहरा के लिए एक अतिरिक्त दिन
- होली – 14 मार्च
- जन्माष्टमी (वैष्णवी) – 16 अगस्त
- राम नवमी – 6 अप्रैल
- महा शिवरात्रि – 26 फरवरी
- गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
- मकर संक्रांति – 14 जनवरी
- रथ यात्रा – 27 जून
- ओणम
- पोंगल – 14 जनवरी
- श्री पंचमी/बसंत पंचमी – 2 फरवरी
- विशु/वैसाखी/वैशाखादी/भाग बिहू/मशदी उगादि/चैत्र शुक्लदि/चेती चंद/गुड़ी पड़वा/प्रथम नवरात्रा/आई नौराज/छठ पूजा/करवा चौथ
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए विशेष निर्देश
केंद्रीय कर्मचारियों को अनिवार्य छुट्टियों की लिस्ट में से कोई भी दो छुट्टियां लेने की अनुमति होगी। इसके अलावा, दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित कर्मचारियों को 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से तीन छुट्टियां चुनने की भी अनुमति दी जाएगी।
2025 के लिए ये छुट्टियों की लिस्ट कर्मचारियों के लिए एक राहत साबित हो सकती है, और वे इस दौरान अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने के लिए प्लान कर सकते हैं।



