पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 24 1

हरियाणा में ध्वजारोहण सूची में बड़ा बदलाव, जानें कौन कहाँ जाएगा

हरियाणा

➤हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त के ध्वजारोहण कार्यक्रम की तीसरी संशोधित सूची जारी
➤अनिल विज को यमुनानगर में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी, पहले थे अंबाला में राज्यपाल के साथ
➤सोनीपत में अरविंद शर्मा और करनाल में कृष्ण मिड्डा को सौंपी गई ड्यूटी

हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए तीसरी संशोधित सूची जारी कर दी है। नई सूची के तहत कैबिनेट मंत्री अनिल विज को यमुनानगर जिले में ध्वजारोहण करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उन्हें अपने गृह जिले अंबाला में राज्यपाल असीम घोष के साथ कार्यक्रम में शामिल होना तय था।

यह बदलाव विरोध के चलते किया गया है। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को अब सोनीपत में और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्डा को करनाल जिले में ध्वजारोहण करने का दायित्व सौंपा गया है।

Whatsapp Channel Join

विज की ड्यूटी पर उठे सवाल
दूसरी सूची जारी होने के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं प्रशासनिक मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि यह पहली बार होगा जब मौजूदा प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज किसी जिले में स्वयं ध्वजारोहण न करके अपने गृह जिले अंबाला में राज्यपाल के साथ उपस्थित रहेंगे।

इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि राज्यपाल के ध्वजारोहण कार्यक्रम में राज्य सरकार का कोई कैबिनेट मंत्री उनकी अगवानी और मेजबानी करे। आमतौर पर यह जिम्मेदारी संबंधित जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक निभाते हैं।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उल्लेख नहीं
हरियाणा में कई वर्षों से 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ध्वजारोहण कार्यक्रमों को जारी पत्रों में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में दर्ज नहीं किया जाता। इस साल भी जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री का रोहतक जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण समारोह राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में दर्ज नहीं है।

इसके विपरीत, पड़ोसी राज्य पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फरीदकोट जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण समारोह को पंजाब सरकार ने अपने आधिकारिक पत्र में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में दर्ज किया है।