ठंड

Haryana Weather: कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज, 14 जिलों में किया गया अलर्ट जारी

हरियाणा

Haryana में नया साल शीतलहर और घने कोहरे के साथ दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जनवरी 2025 को राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में सिरसा का अधिकतम तापमान 15.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं, हिसार का न्यूनतम तापमान 6.5°C रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण राज्य का मौसम अचानक बदल गया है। शीतलहर और कोहरे से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोल्ड डे के साथ कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी शामिल हैं। 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें