हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में एक मैरिज पैलेस में चल रही शादी में फेरों से पहले ही दुल्हे की गर्लफ्रेंड मंडप में पहुंच गई। मंडप में आकर लड़की ने हंगामा खड़ा कर दिया। इन सबके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बारात बिना दुल्हन के वापिस लौट गई। इज्जत बचाने के चक्कर में दोनों पक्ष पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। उन्होंने आपसी बातचीत कर मामला सुलझा लिया। दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुई रकम और दहेज वापस करने की मांग की।
दरअसल नारनौल में सिंघाना रोड पर बने राजा गार्डन पैलेस में 6 मार्च की रात को शादी समारोह था। चरखी दादरी के गांव सैनीपुरा से दुल्हा अभिषेक सोनी बारात लेकर पहुंचा। विवाह स्थल पर बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया। बारतियों ने खाना खाया और कार्यक्रम आगे बढ़े। इसके बाद स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम होने के बाद अचानक से दुल्हे अभिषेक की गर्लफ्रेंड मंडप में पहुंच गई। ये दोनों पहले से ही रिलेशनशिप में थे। लेकिन फिर भी अभिषेक ने गर्लफ्रेंड की बजाय घरवालों की पंसद से शादी करने का मन बना लिया। यह बात जब उसकी गर्लफ्रेंड को पता चली तो उसने शादी मे पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
इसके बाद ये सारी बाते सुन दुल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई शुरु हो गई। लड़की पक्ष ने पहले तो अभिषेक से सवाज किए फिर गाली-गलौज पर उतर आए। लड़के पक्ष के लोगों ने बात को संभालने की कोशिश की लेकिन लड़की पक्ष नहीं माना। दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इज्जत बचाने के चक्कर में दोनों पक्ष पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। उन्होंने आपसी बातचीत कर मामला सुलझा लिया। दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुई रकम और दहेज वापस करने की मांग की। यह मामला करीब 30 लाख रुपये में हल हुआ। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापिस लौट गई।