Jind-Hisar के बाद Faridabad में भी सामने आई Congress की गुटबाजी सैलजा समर्थकों ने लगाए तानाशाही नहीं चलेगी के नारे

फरीदाबाद बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा के जिला जींद और हिसार के बाद अब कांग्रेस की गुटबाजी फरीदाबाद में भी सामने आई है। फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में अहम मुद्दों को लेकर बैठक की गई। जिसमें कांग्रेस नेता ही आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के समर्थकों ने तानाशाही नहीं चलेगी और हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, के नारों के साथ विरोध जताया।

जान बूझकर नहीं बुलाया गया बैठक में
सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में काफी संख्या में कुमारी सैलजा समर्थक कांग्रेस नेता बलजीत कौशिक के साथ पहुंचे और धरने पर बैठक गए। धरने पर बैठे नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर बैठक में नहीं बुलाया गया है। हम लीडर को बिना बताए ही बैठक की जा रही थी, जिसको लेकर कांग्रेस सैलजा गुट के समर्थक भड़क गए। बैठक के दौरान पूर्व विधायक आफताब अहमद और तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे

सोनीपत में भी हुआ विरोध, खबर से संबंधित वीडियो देखें

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का करना पड़ा सामना
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों के लिए कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान से अमित पुनिया, प्रदेश की पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक गीता भुक्कल, प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए। जिस पर पूर्व मंत्री और विधायक आफताब अहमद, पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के समर्थकों ने नारे लगाकर अपनलो विरोध जताया।

गीता भुक्कल का कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास रहा विफल
इस दौरान सैलजा समर्थक नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक गीता भुक्कल ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि सभी को फोन किए गए हैं। जिनके पास फोन नहीं किए गए, उनसे मुलाकात की जाएगी। चाहे कितनी देर क्यों नर हो जाए। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर नहीं हुई।
वहीं पूर्व मंत्री और विधायक आफताब अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात को नकारते हुए इसे कार्यकर्ताओं के जोश की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही जोश हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने का काम करेगा।