weather 17 4

फरीदाबाद के मीडिया को-ऑर्डिनेटर बने मुकेश वशिष्ठ, CM सैनी ने दी जिम्मेदारी

हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद जिले के लिए मुकेश वशिष्ठ को मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

image 89

इस नई जिम्मेदारी के तहत वशिष्ठ का काम फरीदाबाद जिले में मीडिया और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना, साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों, योजनाओं और नीतियों की सकारात्मक जानकारी जनता तक पहुंचाना होगा। उनकी नियुक्ति को सरकार की मीडिया नीति को मजबूती देने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Whatsapp Channel Join

मुकेश वशिष्ठ कोई नया नाम नहीं हैं। वे इससे पहले वर्ष 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में भी फरीदाबाद के मीडिया को-ऑर्डिनेटर रह चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में वशिष्ठ को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।

वशिष्ठ के पुनः इस पद पर लौटने को राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ उठाने की रणनीति माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं और सरकार की छवि मजबूत बनाए रखने के लिए मीडिया प्रबंधन अहम भूमिका निभा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, वशिष्ठ की नियुक्ति से फरीदाबाद में सरकारी सूचनाओं और योजनाओं की कवरेज में एक नई गति आने की उम्मीद की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के बीच संवाद को सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।