Naib Saini becomes the new CM

Naib Saini बने Haryana के नए CM : Manohar Lal के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में लगी मुहर, शाम 5 बजे लेंगे शपथ

कुरुक्षेत्र पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Naib Saini CM of Haryana : हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक और बड़ी खबर में सामने आ रही है। चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से पार्टी के सांसद नायब सिंह सैनी के नाम पर विधायक दल के नेता की मुहर लग दी गई है। इस बैठक में विधायकों के साथ पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, तरुण चुघ और हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लव देव भी शामिल हुए। इस दौरान विधायकों ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री का दावेदार चुन लिया है।

हरियाणा राज भवन में सुरक्षा के इंतजाम खड़े कर दिए गए हैं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है l हालांकि अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि मुख्यमंत्री अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे। वहीं अनिल विज विधायक दल की बैठक छोड़कर बाहर निकल गए हैं। वह सरकारी गाड़ी छोड़कर अपनी निजी कार से रवाना हो गए हैं।

खटटर 1

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हरियाणा निवास में हो रही है। जिसमें भाजपा के सभी विधायक, मंत्री मौजूद हैं। इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ 5 उनके करीबी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

Whatsapp Channel Join

विधायक बैठक 1

हरियाणा में करीब साढ़े 4 साल से बरकरार भाजपा-जजपा का गठबंधन आज टूट चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ राजभवन पहुंचकर अपने मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

सीएम 13 2

वहीं हरियाणा में नए सिरे से सरकार के शपथ लेने के बाद जाट समुदाय से नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। अभी तक दुष्यंत चौटाला जाट समुदाय से थे और उनको डिप्टी सीएम का पद दिया गया था। अब भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट चुका है। ऐसे में भाजपा से किसी जाट विधायक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं मनोहर लाल पंजाबी समुदाय से हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दुष्यंत चौटाला के दादा रणजीत सिंह चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

बैठक 3 2

वहीं जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला अपने दिल्ली आवास पर पहुंचे हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव समेत राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की संभावना है। वहीं भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जजपा में बगावत शुरू हो गई है। बैठक में सभी 10 विधायकों में से 5 वहां नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार यह सभी चंडीगढ़ में भाजपा के संपर्क में हैं।