CM Nayab Saini divided departments

Haryana Politics : हरियाणा के CM Nayab Saini ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किसके हिस्से कौन-सा मंत्रालय?

पंचकुला

Haryana Politics : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पद की शपथ लेने के करीब 11 दिन बाद हरियाणा मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा कर दिया है। पूर्व में अनिल विज के पास रहे गृह विभाग को नायब सिंह सैनी ने अपने पास रखा है। सरकारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, राजस्व और आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता, सूचना और जनसंपर्क और भाषा और संस्कृति, खान और भूविज्ञान सहित करीब 13 विभाग अपने पास रखे हैं। आदेश में कहा गया है कि हरियाणा के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का बंटवारा किया है।

इसके अलावा कैबिनेट में मंत्री कंवरपाल गुर्जर को 6, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल और कमल गुप्ता को 4-4, डॉ. बनवारी लाल को 3, रणजीत चौटाला को 2 विभाग दिए गए हैं। पहले कंवरपाल के पास 6, मूलचंद के पास 5, जेपी के पास 4, कमल गुप्ता के पास 2 और डॉ. बनवारी लाल के पास एक विभाग था। इस तरह सीधे तौर पर डॉ. बनवारी लाल और कमल गुप्ता का कद बढ़ाया गया है। वहीं सभी मंत्रियों को कम से कम एक प्रमुख विभाग सौंपा गया है। अधिकतर विभागों के मंत्री बदल दिए गए हैं।

ढांडा 3 1

गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करके सभी को चौंकाने वाला काम किया है। इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जगह ओबीसी नेता नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे नायब सिंह सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हीं के साथ 4 भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नए मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

Whatsapp Channel Join

ढांडा 2 1

इसके बाद 19 मार्च को करीब एक सप्ताह बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए 8 भाजपा विधायकों को शपथ दिलाकर कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया था। इन 8 विधायकों में 7 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा नायब सिंह सैनी सरकार ने गत बुधवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत जीत लिया था।

शपथ 1 1

मंत्रियों/राज्य मंत्रियों को बांटे गए विभाग

नायब सैनी 2

नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री

1. गृह

2. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

3. आबकारी एवं कराधान

4. युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता

5. सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति

6. विदेशी सहयोग

7. न्याय प्रशासन

8. खान एवं भूविज्ञान

9. सामान्य प्रशासन

10. सीआईडी

11. कार्मिक एवं प्रशिक्षण

12. राजभवन मामले

13. विधि एवं विधायी

14. (कोई अन्य विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित न हो)

कंवरपाल 11 1

कंवरपाल गुर्जर, मंत्री

1. कृषि एवं किसान कल्याण

2. पशुपालन एवं डेयरी

3. मत्स्य पालन

4. संसदीय मामले

5. आतिथ्य सत्कार

6. विरासत एवं पर्यटन

मूलचंद शर्मा मंत्री

मूलचंद शर्मा, मंत्री

1. उद्योग एवं  वाणिज्य

2.श्रम

3.खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

4.चुनाव

रणजीत सिंह चौटाला मंत्री

रणजीत सिंह, मंत्री

1. बिजली

2. जेल

जयप्रकाश दलाल मंत्री

जयप्रकाश दलाल, मंत्री

1. वित्त विभाग

2. योजना

3. नगर एवं ग्राम नियोजन एवं शहरी संपदा

4. अभिलेखागार

डॉ. बनवारी लाल मंत्री

डॉ. बनवारी लाल, मंत्री

1. पब्लिक हेल्थ

2. पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़क)

3. वास्तुकला

कमल गुप्ता मंत्री

डॉ. कमल गुप्ता, मंत्री

1. स्वास्थ्य

2. चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान

3. आयुष

4. नागरिक उड्डयन

सीमा त्रिखा मंत्री

सीमा त्रिखा, राज्य मंत्री

1. स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार)

2. उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार)

महिपाल ढांडा मंत्री

महिपाल ढांडा, राज्य मंत्री

1. विकास एवं पंचायत (स्वतंत्र प्रभार)

2. सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार)

असीम गोयल मंत्री

असीम गोयल, राज्य मंत्री

1. परिवहन (स्वतंत्र प्रभार)

2. महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार)

डॉ. अभय सिंह यादव मंत्री

डॉ. अभय सिंह यादव, राज्य मंत्री

1. सिंचाई एवं जल संसाधन (स्वतंत्र प्रभार)

2. सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)

सुभाष सुधा मंत्री

सुभाष सुधा, राज्य मंत्री

1. शहरी स्थानीय निकाय (स्वतंत्र प्रभार)

2. सभी के लिए आवास (स्वतंत्र प्रभार)

बिशम्बर वाल्मीकि मंत्री

बिशम्बर सिंह, राज्य मंत्री

1. सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति  पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) (स्वतंत्र प्रभार)

2. मुद्रण एवं लेखन सामग्री (स्वतंत्र प्रभार)

संजय सिंह मंत्री

संजय सिंह, राज्य मंत्री

1. पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव (स्वतंत्र प्रभार)

2. खेल (स्वतंत्र प्रभार)