CM Nayab Saini's big decision - 3

Panchkula: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक, CM सैनी हुए शामिल

पंचकुला

Panchkula के सकेतड़ी स्थित भाजपा राज्य स्तरीय कार्यालय पंचकमल में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए। ये बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डॉ. अर्चना गुप्ता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख संजय भाटिया भी मौजूद रहे। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को भी बुलाया गया।

भाजपा ने लगाई हरियाणा में हैट्रिक- सीएम

Whatsapp Channel Join

सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भाजपा ने हरियाणा में हैट्रिक लगाने का काम किया है। भाजपा का कार्यकर्ता एक चुनाव जीतने के बाद तुरंत अगले चुनाव की तैयारियों में लग जाता है। हमेशा चुनावी मोड में रहने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को मैं प्रणाम करता हूं।

50 लाख सदस्य अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य

इस अवसर पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की गई। भाजपा परिवार में अभी तक 10 लाख से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं और जल्द ही प्रदेश में 50 लाख सदस्य अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

Read more news…