Red alert issued in 11 districts due to dense fog in Haryana

Haryana में घने कोहरे को लेकर इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, दिन के तापमान में 9.2 डिग्री की गिरावट

चंडीगढ़ पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में कोहरा आने के कारण अगले तीन घंटे मौसम भारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस पर चेतावनी जारी की है 11 जिलों, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, और जींद को रेड अलर्ट में रखा गया है, जबकि 8 जिलों, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

2023 12image 10 03 486199577hisar

शीत लहर और कोहरे के कारण सूबे में दिन के अधिकतम तापमान में 9.2 डिग्री की गिरावट हुई है। रात से ही अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है और आज धूप के साथ बारिश की बूंदें टपक रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है।

2023 12image 08 25 247078309fog

आज और कल बादल छाएंगे, क्योंकि मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और इससे 30 और 31 दिसंबर को बादल छाएंगे। इससे सभी जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, जो नए साल तक जारी रहेगा। कोहरे और कोल्ड वेव के कारण हरियाणा में विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जैसे कि जुकाम, नाक से खून आना। इसलिए, लोगों को अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और ठंडी जगहों पर रहने से बचना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

winter vaction 0

मौसम विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, लोगों को अपनी स्किन को नियमित रूप से तेल और क्रीम से मॉइस्चराइज़ करना चाहिए। विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां खाना चाहिए और उनका जूस पीना चाहिए। बेवजह बाहर न जाएं और अपने शरीर को सुखा रखें, गीले होने पर तुरंत कपड़े बदलें। ठंड से बचने के लिए वॉटरप्रूफ जूते पहनें और धीरे-धीरे गर्मी करें।