Haryana

Haryana में निकाय चुनाव से पहले मेयर पद के लिए रिजर्वेशन तय, जानें किस निगम में किस वर्ग का आरक्षण

हरियाणा

Haryana में जल्द ही निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से पहले नगर निगमों और नगर पालिकाओं में मेयर व अध्यक्ष पद के लिए रिजर्वेशन तय कर दिए गए हैं। गुरुग्राम नगर निगम का मेयर पद BC (A) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि फरीदाबाद का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए तय किया गया है। रोहतक और यमुनानगर निगमों को SC (महिला) कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है। चार नगर निगमों – हिसार, पानीपत, करनाल और मानेसर को ओपन रखा गया है, जहां किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।

नगर परिषद और पालिकाओं में आरक्षण

अंबाला सदर, थानेसर, पटौदी, खरखौदा और सिरसा को SC के लिए रिजर्व किया गया है, जिसमें अंबाला सदर और थानेसर SC वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। तावडू को BC (A) वर्ग की महिला और इंद्री को BC (A) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पुंडरी BC (B) वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है, जबकि सिवान, सिवानी, कनीना, हथीन और कलानौर को जनरल वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी 12 नगर परिषद और पालिकाओं को ओपन रखा गया है।

Whatsapp Channel Join

दो चरणों में होंगे चुनाव

हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद नगर निगमों के साथ सिरसा, पटौदी और अंबाला सदर नगर परिषदों और 21 पालिकाओं के चुनाव होंगे।

सोनीपत और अंबाला में मेयर पद के उपचुनाव

सोनीपत के मेयर निखिल मदान और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा के विधायक बनने के कारण इन दोनों निगमों में मेयर पद के लिए उपचुनाव भी होंगे।

चुनाव खर्च सीमा बढ़ाई

सरकार ने चुनाव प्रचार के लिए खर्च सीमा बढ़ा दी है। मेयर पद के उम्मीदवार अब 30 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे, जो पहले 25 लाख थी। पार्षद के लिए यह सीमा 7.5 लाख, नगर कौंसिल अध्यक्ष के लिए 20 लाख और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 12.5 लाख रुपये कर दी गई है।

अन्य खबरें