Sonipat में भयंकर गर्मी के बीच लोगों को पेयजल की समस्या से जूझने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि महिलाएं अब खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। जहां सोनीपत में महिलाओं का गुस्सा फूट आया और देवनगर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान पानी के लिए परेशान महिलाओं ने बताया कि इस क्षेत्र में जमीनी पानी नमकीन व खारा है। जो पीने लायक नहीं है। नगर निगम की पेयजल आपूर्ति पिछले काफी समय से ठप्प है। समस्या के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन सुनवाई नहीं नहीं होती उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही पेय जल आपूर्ति में लापरवाह अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाही की मांग उठाई है।