City Tehlka

हरियाणा में आज तेज धूप, कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज

हरियाणा


हरियाणा में आज धूप खिली रहेगी और हवाएं चलेंगी
शुक्रवार से बदलेगा मौसम गरज-चमक और बारिश की संभावना
सिरसा में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज मेवात में तापमान में सबसे तेज बढ़ोतरी


Haryana weather: हरियाणा में गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप देखने को मिलेगी। हालांकि, दिन के समय हवाएं चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलेगा। 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

तेज हवाओं और बारिश के बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा और तापमान में गिरावट आ सकती है। बुधवार को हरियाणा के सिरसा जिले में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक हो गया।

Whatsapp Channel Join

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में तापमान बढ़ा है। तापमान में सबसे तेज बढ़ोतरी मेवात में देखी गई, जहां अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को पूरे हरियाणा में मौसम पूरी तरह साफ रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई, जिसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।